कुचामन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का धरना, मांग पूरी नहीं पर अधिवक्ता उतरे विरोध में….
कुचामन सिटी। स्थानीय न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज कुचामन बार संघ के अधिवक्ताओं ने शनिवार को सामूहिक धरना प्रदर्शन किया। पिछले दो वर्षों से लगातार टीन शेड लगाने की मांग के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से अधिवक्ताओं में गहरा रोष देखने को मिला। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बताया कि न्यायालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, जिससे उन्हें खुले आसमान के नीचे काम करना पड़ता है। इन दिनों…
