कुमावत प्रजापत समाज के सेमिनार ‘आग़ाज़-2’ में युवाओं को मिला सफलता का मंत्र
कुचामन सिटी के कुमावत समाज भवन में कुम्हार–कुमावत प्रजापत समाज द्वारा आयोजित ‘आग़ाज़-2’ मोटिवेशन सेमिनार ने युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में नव चयनित एवं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों—कुलदीप कुमावत, शिवराज, संगीता, जयंत प्रजापत, जयेश प्रजापत, प्रमोद और विकास घोड़ेला सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि…
