कुचामन सिटी : डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था फेल, आयुक्त ने जारी किया नोटिस; कंपनी पर लगेगी पेनल्टी

। प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वच्छ भारत मिशन को कुचामन सिटी में झटका लगता नजर आ रहा है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने संबंधित निजी कंपनी को नोटिस जारी किया है तथा नियम अनुसार पेनल्टी लगाने की बात कही है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। करोड़ों रुपये के ठेके और हर महीने भारी मात्रा में रुपये खर्च होने के बावजूद…

Continue reading

राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान : कुचामन में मुस्लिम समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम, भ्रांतियां दूर कर टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

मदरसा इस्लामिया सोसायटी कार्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम कुचामन सिटी, राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत कुचामन सिटी चिकित्सा विभाग की ओर से उपखंड क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कुचामन सिटी की गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी कार्यालय में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी, टीके को लेकर फैली भ्रांतियों…

Continue reading

कुचामन सिटी में 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में सुबह 07 : 30 बजे होगी नमाज

कुचामन सिटी। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मुस्लिम समाज की सामाजिक संस्था मदरसा इस्लामिया सोसायटी की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंगलवार को गुलाब बाड़ी स्थित सोसायटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ईद-उल-अजहा की नमाज, जुलूस मार्ग, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा शहर में आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सोसायटी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने…

Continue reading

CHO कर्मचारियों की मांगों को लेकर जयपुर में मंथन, RACHO बैठक में बनी आर-पार की रणनीति

कुचामन सिटी, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) की वार्षिक बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ प्रदेश के करीब 20 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के हितों, लंबित मांगों और आगामी संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश लोमरोड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने की। इस दौरान कार्यकारिणी की समीक्षा, संगठन विस्तार, प्रक्रियाधीन कोर्ट केसों की स्थिति, CHO कर्मचारियों के लंबित मुद्दों…

Continue reading

रेल पटरियों ने बांट दिया मंडावरा गांव, शव यात्रा तक के लिए नहीं रास्ता; ग्रामीण बोले— अब तो स्थायी समाधान चाहिए

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी उपखंड का मंडावरा गांव पिछले कई दशकों से रेल पटरियों की वजह से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। जयपुर-जोधपुर रेल मार्ग निर्माण के दौरान बिछाई गई रेल पटरियां गांव के बीचों-बीच से निकाली गई थीं, जिससे पूरा गांव दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर गांव की अधिकांश आबादी बस गई, जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों के खेत, श्मशान घाट और कुछ आबादी का हिस्सा रह गया। रेलवे स्टेशन बना, लेकिन गांव की परेशानी बढ़ती गई मंडावरा में ही…

Continue reading

कुचामन के डॉ. बंशी साबू ने इस्तांबुल में बढ़ाया देश का मान, यूरोपियन कांग्रेस ऑफ ओबेसिटी में दिया व्याख्यान

कुचामन सिटी। कुचामन की धरती के लाल और देश के जाने – माने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बंशी साबू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित यूरोपियन कांग्रेस ऑफ ओबेसिटी (ECO) में संबोधन दिया। इस उपलब्धि से कुचामन सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। डॉ. साबू ने एशियन ओशिनियन सोसाइटी ऑफ ओबेसिटी (AOSO) द्वारा आयोजित “सारकोपेनिक ओबेसिटी” विषयक संगोष्ठी में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मोटापे और मांसपेशियों की कमजोरी से…

Continue reading

तपती धूप बनी खतरा: डीडवाना-कुचामन जिले में हीट वेव अलर्ट जारी, दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहने की सलाह

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर,अस्पतालों में विशेष इंतजाम डीडवाना-कुचामन जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच आमजन को लू (हीट वेव) और तापघात से बचाने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की…

Continue reading

पुण्यतिथि पर उमड़ा सेवा का सैलाब, खारिया में 152 यूनिट रक्तदान

कुचामन सिटी। स्वर्गीय ठाकुर साहब मोहब्बत सिंह जी खारिया की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ठा. उदय सिंह खारिया एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी…

Continue reading

“तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान बना हृदय रोगों का बड़ा कारण” — डॉ. सुनील जैन । बढ़ते हृदय रोगों के बीच राहत बना नि:शुल्क जांच शिविर, 71 मरीजों ने लिया परामर्श

कुचामन सिटी। लायंस क्लब कुचामन सिटी एवं लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में, सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटीज़ के सौजन्य से रविवार को रामजीवन काबरा रोग निदान केन्द्र में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के सेवानिवृत्त सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लॉयन डॉ. सुनील जैन ने 71 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान…

Continue reading

सुजानपुरा में भक्ति की गूंज, हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ , महिलाओं की भक्ति और जयकारों से गूंजा गांव

कुचामन सिटी उपखंड के सुजानपुरा में रविवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दीपपुरा स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं की लंबी कतारें पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बनीं और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। डीजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल खाकी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan