पंचायत राज चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त

कुचामन में बिना नंबर की इनोवा कार से 2,640 पव्वे बरामद, बसंत जांगिड़ गिरफ्तार, फरार चालक की तलाश जारी

डीडवाना-कुचामन। पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में कुचामन सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की इनोवा कार से 55 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब में कुल 2,640 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने मौके से बसंत जांगिड़ को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

चुनाव के दौरान अवैध शराब की आवाजाही पर पुलिस की नजर


पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को कुचामन सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने कुचामन कस्बे सहित भांवता, केरपुरा और आसपास के क्षेत्रों में गश्त की।


गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर की इनोवा कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक कार को कच्चे रास्तों से भगाने लगा। आगे रास्ता बंद होने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने कार में बैठे दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बसंत जांगीड़ पुत्र रामेश्वर लाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी पांचोता, थाना नांवा शहर के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें 55 कार्टून देशी शराब (RSGSM) भरी मिली। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रहेगी सख्त निगरानी -एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में की गई कार्रवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के परिवहन सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की गश्त तथा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गश्त के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप – थानाधिकारी राजेंद्र खदाव

कुचामन सिटी थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के अनुसार, पंचायत राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक भागने लगा, लेकिन कार छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में 55 कार्टून देशी शराब बरामद हुई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी, इस संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है।


आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बसंत जांगिड़ के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत, उसके परिवहन और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फरार चालक की भी जारी है।


इन अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना डीडवाना भानू प्रताप सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में की गई। कुचामन सिटी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र खदाव के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल


कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक बदेवराम, सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रोहिताश सिंह, कांस्टेबल बजरंग सिंह, संदीप, राजकुमार, महिला कांस्टेबल गिरवर कंवर तथा जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, सुशील कुमार और सुनील बेड़ा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और कमलेश कुमार का कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।

error: News 1 Rajasthan