पंचायत राज चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त
कुचामन में बिना नंबर की इनोवा कार से 2,640 पव्वे बरामद, बसंत जांगीड़ गिरफ्तार, फरार चालक की तलाश जारी डीडवाना-कुचामन। पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में कुचामन सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की इनोवा कार से 55 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब में कुल 2,640 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने मौके…
