डीडवाना, पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी डीडवाना की ओर से सोमवार, 5 अक्टूबर को कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक सुबह 10 बजे गोपाल गौशाला, गाढ़ा बास, डीडवाना में आयोजित होगी।

बैठक में जिला परिषद एवं पंचायत समिति डीडवाना के चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी डीडवाना के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
