“शिक्षा और समाजसेवा में योगदान का सम्मान: ओम प्रकाश खोरवाल को मानद पीएचडी, भारतीय भाषा-संस्कृति रत्न सम्मान से भी नवाजा”
कुचामन सिटी के ओम प्रकाश खोरवाल को मानद डॉक्टरेट की उपाधि शिक्षा, शोध, सामाजिक सरोकार और मानवता के क्षेत्र में योगदान का सम्मान, भारतीय भाषा-संस्कृति रत्न सम्मान-2026 से भी अलंकृत कुचामन सिटी। कुचामन सिटी निवासी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठड़ी (नावा) में उप-प्राचार्य के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश खोरवाल को शिक्षा, शोध, सामाजिक सरोकार एवं मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद पीएचडी (Doctor of Philosophy) की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें “भारतीय भाषा-संस्कृति रत्न सम्मान-2026” से…
