कुचामन : रावणा राजपूत विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिलीप सिंह पांचोता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, समाज की एकजुटता और आपसी सहमति की मिसाल, सुरेंद्र सिंह चौहान सचिव और बजरंग सिंह जिलिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कुचामन सिटी, रावणा राजपूत विकास समिति, नावां-कुचामनसिटी की साधारण सभा रविवार को जूसरी रोड स्थित समाज सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता और आपसी सहमति की मिसाल पेश करते हुए पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह पांचोता को सर्वसम्मति से निर्विरोध पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र सिंह चौहान को सचिव तथा बजरंग सिंह जिलिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं सक्रिय समाजसेवी स्वर्गीय भंवर सिंह सांखला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके बाद आयोजित साधारण सभा में अध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंह पांचोता के नाम पर समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति जताई। किसी अन्य नाम पर सहमति नहीं बनने के चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जगदीश सिंह भाटी, रसाल ने निर्वाचन संबंधी जानकारी दी।

समाज की एकजुटता और विकास पर रहेगा जोर

समाज प्रतिनिधि दिलीप सिंह सांखला, कुचामन सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि साधारण सभा में सभी समाजबंधुओं ने आपसी सहमति और एकजुटता के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, संगठन की मजबूती और समाजबंधुओं के हित में मिलकर कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह पांचोता ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सर्वसम्मति से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, भाईचारे और विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समिति की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष बजरंग सिंह जिलिया ने कहा कि संस्था की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के साथ कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा।

स्वर्गीय भंवर सिंह सांखला को दी श्रद्धांजलि

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय भंवर सिंह सांखला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने समाजहित में उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

बड़ी संख्या में समाज बंधु रहे मौजूद

बैठक में शंकर सिंह कुकनवाली, माल सिंह दौलतपुरा, राजेंद्र सिंह बाघेला, रामेश्वर सिंह घाटवा, बजरंग सिंह जिलिया, विजय सिंह शेखावत, अरविंद सिंह जाबदीनगर, आनन्दसिंह बडगूजर, अजयपाल बाघेला, अशोक सिंह बड़गुजर, गुमान सिंह जिलिया, सुगन सिंह गुढ़ा साल्ट, गोपाल सिंह दौलतपुरा, रामेश्वर सिंह प्रेमपुरा, लक्ष्मण सिंह बिदावत, अनोप सिंह पंवार, रतन सिंह बड़गुजर, भंवर सिंह खींची, शक्ति सिंह शेखावत, रणजीत सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, बजरंग सिंह प्रेमपुरा, अमर सिंह परिहार, भागीरथ सिंह हेमपुरा, प्रताप सिंह हेमपुरा, गिरधारी सिंह भाटी, प्रदीप सिंह बड़गुजर, भागीरथ सिंह शेखावत, किशन सिंह पंवार, दिलीप सिंह भांवता सहित सैकड़ों समाजबंधु मौजूद रहे।

बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

error: News 1 Rajasthan