मिशन मुस्कान के तहत नि:शुल्क नेत्र शिविर में दूसरे दिन शुरू हुई शल्य चिकित्सा, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली कमान

:लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित शिविर में भर्ती मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन

कुचामन सिटी। प्रांतीय कार्यक्रम “मिशन मुस्कान” के तहत लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर में शुक्रवार को जांच एवं भर्ती का कार्य संपन्न होने के साथ भर्ती मरीजों की शल्य चिकित्सा प्रारंभ हो गई।लायन्स क्लब के सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि शिविर के दूसरे एवं तीसरे दिन भर्ती किए गए मरीजों के मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं।

लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव लायन अशोक काला ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमावत, डॉ. रितु तक्षक एवं डॉ. राजकुमारी द्वारा शल्य चिकित्सा की जा रही है। वहीं सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में नर्स जोली, सुमन कुमावत, कंचन महावर, सूरज जाखड़, दिलीप, नेमिचंद सोनी, मधु शर्मा, काजल मीणा, मुरलीधर शर्मा तथा वार्ड बॉय मोहम्मद रफीक एवं मनोज सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

लायन्स क्लब कुचामन सिटी के अध्यक्ष डॉ. वी.के. गुप्ता ने कहा कि “मिशन मुस्कान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क पहुंचाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। आंखों की रोशनी हर व्यक्ति के जीवन के लिए अमूल्य है और आर्थिक कारणों से कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे, इसी सोच के साथ क्लब निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ऐसे सेवा कार्यों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।”शिविर संयोजक लायन मनोहर पारीक ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में डॉ. वी.के. गुप्ता, लायन श्यामसुंदर मंत्री, लायन सुभाष रांवका, लायन मनोहर पारीक, लायन नरेंद्र शर्मा, लायन अशोक काला, लायन बाबूलाल मांधनिया, लायन मनीष बंसल, लायन चेतन खालड़का, लायन संजय रांवका, लायन बबलू कुमावत, लियो ऋषभ रांवका, लियो ऋषभ सोनी तथा लियो गौरांग शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में भर्ती सभी मरीजों के ऑपरेशन के साथ दवाइयां, आवश्यक देखभाल एवं अन्य सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

error: News 1 Rajasthan