कुचामन में दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 125 मरीजों की जांच



लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित शिविर में ऑपरेशन, दवाइयां, आवास और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था


कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित रियांवाला नेत्र चिकित्सालय में हुआ। शिविर का शुभारंभ लायन दलपत सिंह रूणिजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. ढाका, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमावत, डॉ. विनोद सागर, डॉ. रितु तक्षक, डॉ. राजकुमारी, डॉ. सकील मोहम्मद राव, डॉ. सलीम मोहम्मद राव, राधेश्याम कांसोटिया सहित लायन्स क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. वी.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर नेत्र रोगियों को बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्लब सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस 125 नेत्र रोगियों की जांच की गई। वहीं शुक्रवार, 17 जुलाई को भी रियांवाला नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोगियों की जांच तथा ऑपरेशन के लिए भर्ती की जाएगी।


क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनीष बंसल ने बताया कि शिविर में भर्ती होने वाले सभी मरीजों के मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन, दवाइयां, आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
शिविर संयोजक लायन हेमराज पारीक ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में लायन डॉ. वी.के. गुप्ता, लायन श्यामसुंदर मंत्री, लायन मनीष बंसल, लायन सुभाष रांवका, लायन नरेंद्र शर्मा, लायन मनोहर पारीक, लायन अशोक काला, लायन श्याम सुंदर खोखरिया, लायन कृष्ण गोपाल मोदी, लायन बब्बू कुमावत, लायन संजय रांवका, लायन नरेश जैन, लायन बाबूलाल मांधनिया, डॉ. मोहम्मद सलीम राव एवं लायन शुभम मंडावाला सहित अनेक सदस्यों ने सेवाएं दीं।


लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लायन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमावत, डॉ. विनोद सागर, डॉ. रितु तक्षक एवं डॉ. राजकुमारी द्वारा मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा की जाएगी। वहीं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में नर्स जोली, सुमन कुमावत, कंचन महावर, सूरज जाखड़, दिलीप, नेमिचंद सोनी, मधु शर्मा, काजल मीणा, मुरलीधर शर्मा तथा वार्ड बॉय मोहम्मद रफीक एवं मनोज सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

error: News 1 Rajasthan