कुचामन जलदाय विभाग को मिले नए एईएन, संदीप कुमार यादव ने संभाला कार्यभार


कुचामनसिटी। जलदाय विभाग, कुचामनसिटी के नए सहायक अभियंता (एईएन) संदीप कुमार यादव ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न पेयजल योजनाओं तथा क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।


कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में संदीप कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
संदीप कुमार यादव इससे पूर्व सहायक अभियंता, वृत्त बीकानेर के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण सहायक अभियंता, उपखंड कुचामनसिटी के पद पर किया गया है। उन्होंने एईएन मुकेश चौधरी के स्थान पर कार्यभार संभाला है। वहीं मुकेश चौधरी को सहायक अभियंता एवं तकनीकी सहायक, खंड कुचामन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस अवसर पर एईएन मुकेश चौधरी ने संदीप कुमार यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं संदीप कुमार यादव ने भी मुकेश चौधरी का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।
समारोह में जेईएन चंद्र प्रताप सिंह, मुस्ताक खान, विमल पारीक, बलवीर सिंह, मोहनलाल, युवा नेता योगेश शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, कानाराम, भागीरथ राम सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan