पदमपुरा के राजेश मेघवाल की बड़ी उपलब्धि, EPFO में Enforcement Officer बने; पहले CAPF में भी हो चुका है चयन


कुचामन। कुचामन क्षेत्र के ग्राम पदमपुरा निवासी होनहार युवा राजेश मेघवाल पुत्र कैप्टन भंवर लाल मेघवाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम एक बार फिर रोशन किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में उनका चयन Enforcement Officer के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजेश मेघवाल का चयन UPSC द्वारा आयोजित CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा में भी हो चुका है। लगातार मिली इन सफलताओं ने उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने कहा कि राजेश मेघवाल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से न केवल पदमपुरा, बल्कि पूरे कुचामन क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।


इस दौरान डॉ. मुन्नाराम चौधरी, कानाराम डोडवाडिया, छीतरमल शर्मा, रामेश्वर लाल मेघवाल, भींवाराम कुमावत एवं शंकरलाल पारीक सहित अन्य लोगों ने राजेश मेघवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन कर देश एवं समाज की उत्कृष्ट सेवा करेंगे।

error: News 1 Rajasthan