हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस, फल-बिस्किट वितरित किए


कुचामन सिटी। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संगठन के संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्ड़िया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कच्ची बस्ती के बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।
नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने भारत माता और जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।


जिला महामंत्री अनिल काला ने बच्चों को नियमित रूप से मंदिर जाने, गौसेवा करने तथा अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन में अपनाना चाहिए।


कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्ड़िया, जिला महामंत्री अनिल काला, नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित, नवल कुमावत (नेमजी स्वीट्स), बलवीर डोडवाडिया, अर्जुन नायक, ओम प्रकाश स्वामी, केपी सिंह, हेमंत स्वामी, विकास सोनी, मोनू राणा, योगेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan