पुण्यतिथि पर उमड़ा सेवा का सैलाब, खारिया में 152 यूनिट रक्तदान


कुचामन सिटी। स्वर्गीय ठाकुर साहब मोहब्बत सिंह जी खारिया की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ठा. उदय सिंह खारिया एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


“रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, आसिफ खान, रामनिवास पोशाक, भूराराम शेषमा, भंवर अली खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय ठाकुर साहब मोहब्बत सिंह जी खारिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


शिविर में श्याम ब्लड बैंक एवं बीडी मेमोरियल ब्लड सेंटर की टीमों द्वारा रक्त संकलन किया गया। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं एवं आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं, जिससे शिविर सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

error: News 1 Rajasthan