बागड़ा समाज महिला मंडल का गठन, चंदा बागड़ा बनीं अध्यक्ष; सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल नगर अध्यक्ष मिंटू गौड़ का हुआ अभिनंदन

कुचामन सिटी। बागड़ा समाज में सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम बागड़ा समाज अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती चंदा बागड़ा को महिला मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया।इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें सचिव पद पर सुशीला बागड़ा एवं प्रियंका, कोषाध्यक्ष पद पर मनीषा, उपाध्यक्ष पद पर मनीषा खोज, संगठन मंत्री पद पर निर्मला पतालिया, प्रचार मंत्री पद पर अनुराधा, सांस्कृतिक मंत्री पद पर मीनाक्षी पतालिया तथा कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर मनीषा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल नगर अध्यक्ष मिंटू गौड़ का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया।मूलचंद बागड़ा के निर्देशन और मिंटू गौड़ की अनुशंसा पर ही चंदा बागड़ा को महिला मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिस पर समाज के लोगों ने सहमति जताई।

इस मौके पर मिंटू गौड़ ने कहा कि महिला मंडल का गठन समाज में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को नई दिशा देगी।नवनियुक्त अध्यक्ष चंदा बागड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला मंडल को मजबूत बनाकर समाज की महिलाओं को आगे लाने और उनके हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

error: News 1 Rajasthan