मकराना, भारतीय जनता पार्टी मकराना शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सौंपा।

अपने इस्तीफा पत्र में नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में उनका निवास और कार्यक्षेत्र जयपुर में होने के कारण वे लगातार व्यस्त रह रहे हैं। इसी वजह से वे मकराना शहर मंडल के महामंत्री पद की जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ते हुए तत्काल प्रभाव से स्वयं को कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है।

नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने पत्र में कहा कि जयपुर में निवास और कार्यक्षेत्र होने तथा अत्यधिक व्यस्तता के चलते मैं संगठन को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहा हूं। ऐसे में नैतिक रूप से यह उचित समझा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पद छोड़ने के बावजूद वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।
