सीकर जिले की सांगलिया धूणी एक बार फिर संत परंपरा की आध्यात्मिक आभा से सराबोर होने जा रही है। सांगलिया धूणी के संत शिरोमणि पीठाधीश्वर परम् श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री लादूदास जी महाराज की 61वीं बरसी, श्री श्री 1008 श्री भगतदास जी महाराज की 22वीं बरसी तथा श्री श्री 1008 श्री बंशीदास जी महाराज की 9वीं बरसी के अवसर पर दो दिवसीय बरसी एवं समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 31 जनवरी 2026 को माघ शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर सम्पूर्ण रात्रि सत्संग समारोह आयोजित होगा, जिसमें संत-महात्माओं के प्रवचन और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

वहीं रविवार 1 फरवरी 2026 को माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन प्रातः 9:15 बजे से समाधि पूजन एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन आयोजन का प्रमोद आर्य ने बताया कि आयोजन अखिल भारतीय सांगलिया धूणी पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज के सान्निध्य में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी, समस्त ग्रामवासी सांगलिया एवं सेवकगण द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल सांगलिया धूणी, वाया लोसल, जिला सीकर (राजस्थान) रहेगा।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, संत-भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर संतों की समाधि पर श्रद्धा अर्पित करने एवं कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9982435625 एवं 9667271841 पर संपर्क किया जा सकता है।
