क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी के प्रथम विस्तार में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस विस्तार के तहत डीडवाना के रफीक भाटी क़ुरैशी को प्रदेश यूथ विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर की गई।

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रफीक भाटी क़ुरैशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने पर रफीक भाटी क़ुरैशी ने कहा कि क़ुरैशी महासभा संस्थान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ यूथ विंग को मजबूत करने का कार्य करेंगे। रफीक भाटी ने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेशभर के युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें शिक्षा, सामाजिक सेवा और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिले।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। क़ुरैशी महासभा संस्थान के इस संगठनात्मक विस्तार को यूथ विंग के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा
