मारोठ में RLP की अहम संगठनात्मक बैठक, नावां विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय की नियुक्ति को लेकर बनी रणनीति


नावां विधानसभा के मारोठ में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई।


बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से सैकड़ों की संख्या में RLP कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर RLP नेता रंजीत पोषक ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से RLP की सदस्यता दिलवाई। बैठक को संबोधित करते हुए रंजीत पोषक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों, युवाओं और आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। जो लोग आज अन्य दलों को छोड़कर RLP से जुड़े हैं, वे संगठन की ताकत हैं। यदि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से काम करे तो नावा विधानसभा क्षेत्र में RLP को कोई भी राजनीतिक ताकत चुनौती नहीं दे सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया।


बैठक में बजरंग शेषमा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नावा विधानसभा क्षेत्र में RLP को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत करने का जोश भरते हुए भविष्य की रणनीति से अवगत कराया और संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। वहीं भूरा राम शेषमा और लिचाना सरपंच नानू राम कुल्डिया ने अपने उद्बोधन में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।


इस अवसर पर राजू राम खोखर, महावीर खींची, प्रकाश चौधरी, सुरेश झाझड़ा (आसपुरा), हरीश राड, कैलाश खोखर, मुकेश खोखर, रूपाराम रणवा, कृष्ण पूनिया, शंकर, राकेश कुमार गोरा, मुकेश कुमार भंवरिया, महेंद्र, सचिन, विकास, मोहनलाल, मोहन, प्रभु राम भडाला, गणेशराम बाजिया, राजकुमार, सोहन शायत, मोतीराम, सुभाष भावरिया, कमलेश बाजिया, गरबा राम, रामनिवास किल्डोलिया, भागूराम, किशन लाल, मनीष जाखड़, सुनील, धर्मेंद्र, अमन शेख, गोपाल नेहरा, विकास गोरा, बजरंग शायत, मोहन राम गूगल, सुभाष सारण, रमेश गूगड़, मोतीराम रूलानिया, हीराराम खिलेरी, भंवर निठारवाल, बलदेवराम नेहरा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में RLP कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आने वाले समय में

error: News 1 Rajasthan