सिडियास निवासी किशोर प्रजापत की अनोखी पहल : जरूरतमंद बच्चों के होंठों पर मुस्कान लाकर मनाया बेटी का जन्मदिन

डीडवाना – कुचामन जिले के परबतसर उपखंड के राजस्व गांव सिडियास निवासी किशोर प्रजापत ने अपनी लाडली बिटिया का जन्मदिन कुछ खास और यादगार तरीके से मनाया। घर की चारदीवारी में शोर-शराबे के बीच जश्न करने के बजाय उन्होंने इस दिन को अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ साझा करने का फैसला लिया।

शनिवार को वे परिवार सहित अलवर शहर स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे किशोर प्रजापत ने 40 से अधिक बच्चों के बीच बेटी का जन्मदिन मनाया। जैसे ही केक काटा गया और मिठाइयाँ, फल व चॉकलेट बच्चों में बांटी गईं, उनके चेहरे पर खिली मुस्कान ने माहौल को और भी भावुक बना दिया।

परिवार का कहना था कि हर कोई अपने घर में जन्मदिन मनाता है, लेकिन सच्ची खुशी तब मिलती है जब हम अपनी खुशियाँ उन बच्चों के साथ साझा करें, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। परिवारजनों ने बताया कि यह छोटा-सा प्रयास न केवल बच्चों के लिए खास रहा बल्कि उनके लिए भी अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अनाथ आश्रम के सदस्य भी उपस्थित रहे। तेजू प्रजापत, सोनू शर्मा, रुद्राक्ष प्रजापत सहित कई लोग इस अनूठी पहल के साक्षी बने और सभी ने इस कार्य की सराहना की।

error: News 1 Rajasthan