‘स्वच्छ डीडवाना, स्वच्छ भारत’ अभियान का पहला चरण पूरा, अब नगर परिषद को पूरी क्षमता से मैदान में उतरने का संदेश
विधायक यूनुस खान बोले—‘टीम डीडवाना तैयार है, अब संसाधन और कार्मिक उपलब्ध कराकर अभियान को गति दे नगर परिषद’ डीडवाना। शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ शुरू किए गए ‘स्वच्छ डीडवाना, स्वच्छ भारत’ अभियान का प्रथम चरण गुरुवार को वार्ड संख्या 19, 22 और 30 में सफाई अभियान के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान पिछले चार दिनों में सिंगी तलाई तिराहा, साल्ट रोड, सिंगी बालाजी मंदिर परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सर्किल और मोहल्ला सैय्यदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की गई।…
