कुचामन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹23.06 करोड़ से होंगे बड़े शहरी विकास कार्य
RUIDP के पांचवें चरण को लेकर ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स से लिए सुझाव कुचामन सिटी, राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानी RUIDP के पंचम चरण के तहत प्रदेश के 84 शहरों को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए करीब 9501 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन्हीं 84 नगरीय निकायों में डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी को भी शामिल किया गया है । योजना के जरिए कुचामन सिटी में करीब 23.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…
