झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों पर डीडवाना-कुचामन पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मामलों में अदालत में इस्तगासे पेश

डीडवाना-कुचामन। जिले की बडू थाना पुलिस ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय में धारा 217-248 बीएनएसएस के तहत इस्तगासे पेश किए हैं। पुलिस का कहना है कि झूठी शिकायतें दर्ज कराना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसे मामलों में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा मकराना वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में की गई।…

Continue reading

बहुचर्चित मकराना ज्वैलर्स चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 5,100 रुपये का ईनामी पारदी गैंग का सक्रिय बदमाश रामनिवास पुलिस के शिकंजे में

डीडवाना-कुचामन। जिले के मकराना कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चर्चित नकबजनी की वारदात में डीडवाना-कुचामन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पारदी गैंग के सक्रिय सदस्य और 5,100 रुपये के ईनामी आरोपी रामनिवास मोग्या को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में दो नकबजन और उनकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस…

Continue reading

आबादी के बीच कचरा डंपिंग पर न्यायालय सख्त, एडीजे कुसुम सुत्रकार ने दिए कड़े निर्देश । कहा- कोर्ट के सामने सही तथ्य रखें, जरूरत पड़ी तो स्वयं जाकर करूंगी निरीक्षण

कुचामन सिटी। शहर की जैन कॉलोनी एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने के मामले में ताल्लुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम सुत्रकार के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नगर परिषद के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश जारी किए।जैन कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान नगर परिषद आयुक्त की ओर से सफाई निरीक्षक राजेन्द्र कुमार न्यायालय में उपस्थित हुए।…

Continue reading

अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, कुचामन में स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख उड़ाएं थे। कुचामन पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन  जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख की नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सांसी और रितिक उर्फ काला के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह जयपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा…

Continue reading

कुचामन के शमीम भाटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर जीता सभी का दिल

कुचामन सिटी। आज के दौर में जहां अक्सर खोई हुई चीजें वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं कुचामन सिटी के लुहारिया बास निवासी शमीम भाटी ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।करीब 6-7 महीने पहले लुहारिया बास से गुजरते समय सुरेश कुमार मोहनपुरिया का पर्स शमीम भाटी की दुकान के सामने गिर गया था। पर्स में करीब 5 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। पर्स मिलने के बाद शमीम भाटी ने…

Continue reading

डीडवाना – कुचामन जिले में 12 जुलाई से एसीबी का जागरूकता अभियान, आमजन को किया जाएगा भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक

डीडवाना-कुचामन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) 12 जुलाई से विशेष जागरूकता अभियान शुरू करेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता सेमिनार, संवाद कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराना है। डीडवाना-कुचामन एसीबी के नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया…

Continue reading

नेपाल में दिखेगा कुचामन की बेटियों का दम: SGEFI इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की दो छात्राओं का चयन

कुचामन सिटी। कुचामन के यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की दो होनहार छात्राओं चिंकी गुर्जर और निशा कुमावत का चयन SGEFI International Series Championship 2026 के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 7 से 11 जुलाई 2026 तक पोखरा (नेपाल) में आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।विद्यालय की छात्रा चिंकी गुर्जर (पुत्री कानाराम गुर्जर) और निशा कुमावत (पुत्री सीताराम कुमावत) अब इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों के चयन से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे…

Continue reading

डीडवाना महिला से लूट मामला: CCTV फुटेज और अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे, जल्द होगा खुलासा – एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान

डीडवाना। डीडवाना शहर के आडका बास क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह हुई बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने जल्द खुलासे की उम्मीद जताई और कहा कि पुलिस को जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग और सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे । जानकारी के अनुसार, आडका बास निवासी बुजुर्ग महिला राधा देवी…

Continue reading

महिलाओं ने दिखाई जागरूकता: देवड़ा हॉस्पिटल के नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों को मिली विशेषज्ञ परामर्श के साथ निःशुल्क जांच की सुविधा

कुचामन सिटी। देवड़ा हॉस्पिटल एवं देवड़ा सोनोग्राफी सेंटर की ओर से आज एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सना देवड़ा (MS & DNB, Gynae. & Obs.), लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ने 55 महिला मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया। शिविर के दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का विशेषज्ञ स्तर पर…

Continue reading

73 दिन बाद खत्म हुआ भीवपुरा हमला मामले का धरना, DySP के आश्वासन पर माने परिजन; जांच पूरी होने के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई

डीडवाना – कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भीवपुरा जानलेवा हमला प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नावां उपखंड कार्यालय के बाहर पिछले 73 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। पुलिस उपाधीक्षक कुचामन गरिमा चौधरी और नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवां की समझाइश तथा निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण धरना समाप्त करने पर सहमत हुए। धरना समाप्त होने से पहले पीड़ित पक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक गरिमा चौधरी से आरोपियों की शीघ्र…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan