नेपाल में दिखेगा कुचामन की बेटियों का दम: SGEFI इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की दो छात्राओं का चयन

कुचामन सिटी। कुचामन के यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की दो होनहार छात्राओं चिंकी गुर्जर और निशा कुमावत का चयन SGEFI International Series Championship 2026 के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 7 से 11 जुलाई 2026 तक पोखरा (नेपाल) में आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय की छात्रा चिंकी गुर्जर (पुत्री कानाराम गुर्जर) और निशा कुमावत (पुत्री सीताराम कुमावत) अब इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों के चयन से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


विद्यालय के निदेशक पवन कुमावत ने बताया कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।


निदेशक पवन कुमावत ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे नेपाल में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, राजस्थान और भारत का गौरव बढ़ाएंगी।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

SGEFI International Series Championship 2026 के लिए चयनित खिलाड़ी: रेनू (जयपुर), आकांक्षा (जयपुर), खुशी (दिल्ली), सिमरन (दिल्ली), भाविका (दिल्ली), परिणिधि (दिल्ली), चिंकी (राजस्थान), निशा (राजस्थान), रेहाना (जम्मू) और प्राची झा (दिल्ली)।
फेडरेशन की ओर से दीपक, पवन और मिस्टर प्रतिनिधि के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

error: News 1 Rajasthan