काले झंडा प्रकरण में इनाम घोषित करने पर भड़के नारायण बेनीवाल, बोले- बड़े अपराधियों की तरह RLP कार्यकर्ताओं की तलाश क्यों?

कुचामन सिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले में फरार RLP कार्यकर्ताओं पर इनाम घोषित किए जाने के बाद खींवसर के पूर्व विधायक एवं RLP नेता नारायण बेनीवाल ने पुलिस और सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आमतौर पर पुलिस बड़े अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों या गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों पर इनाम घोषित करती है, लेकिन यहां लोकतांत्रिक तरीके से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर इनाम घोषित कर दिया गया…

Continue reading

काले झंडा प्रकरण में फरार चार आरोपियों पर इनाम घोषित, पूर्व नारायण बेनीवाल ने उठाए सवाल; पुलिस बोली- कानून के अनुसार हो रही कार्रवाई

भूराराम शेषमा पर ₹5 हजार, तीन अन्य आरोपियों पर ₹2100-₹2100 का इनाम घोषित कुचामन सिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बहुचर्चित प्रकरण में डीडवाना-कुचामन पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में मामले में वांछित चार आरोपियों पर नकद इनाम घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार भूराराम शेषमा निवासी सुरेन्द्रनगर, कुचामन सिटी पर ₹5,000 तथा रामनिवास कांटा निवासी हिराणी, मुकेश सारण उर्फ मोदी निवासी रसाल और दिनेश…

Continue reading

हनुमानपुरा में आयोजित हो रही श्री मद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग से भक्त हुए भावविभोर । आचार्य चंद्रशेखर जी महाराज का हुआ सम्मान

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पांडाल में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान बांके बिहारी की मनोहारी झांकी, भव्य सजावट और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कथा व्यास एवं राष्ट्रवादी विचारक परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म,…

Continue reading

सरकार और संगठन दोनों का मिला भरोसा: भाजपा नेता मोहम्मद जहांगीर भाटी को एक ही दिन में मिली दो बड़ी जिम्मेदारियां

डीडवाना – कुचामन भाजपा के सक्रिय नेता मोहम्मद जहांगीर भाटी कुरैशी के लिए जून महीने की शुरुआत राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई । राजस्थान सरकार और भाजपा संगठन ने एक ही दिन में उन्हें दो अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों, जनसेवा और सक्रिय राजनीतिक भूमिका पर भरोसा जताया है। भाटी को जहां जिला डीडवाना-कुचामन जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया, वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।…

Continue reading

मदन राठौड़ को हनुमान बेनीवाल का लीगल नोटिस, बोले- “झूठे आरोपों से मेरी छवि धूमिल करने की साजिश”

राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच जारी सियासी टकराव अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। नागौर सांसद एवं आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजकर उनके खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राठौड़ द्वारा सार्वजनिक मंचों और मीडिया में दिए गए कुछ बयान उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। लीगल नोटिस में कहा गया है कि बिना…

Continue reading

भागवत कथा में गूंजा भक्ति का अमृत, आचार्य चन्द्रशेखर महाराज ने बताया मानव जीवन का उद्देश्य

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा पांडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री बांके बिहारी की मनोहारी झांकी, पुष्प सज्जा और भक्तिमय वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। जयपुर के प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज ने कथा के दौरान श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य, नैमिषारण्य की महिमा तथा राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का…

Continue reading

31 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षाविद् लुकुटवल्लभ गौड़, नागरिक अभिनंदन में उमड़ा सम्मान का सैलाब

कुचामन सिटी। शहर की पारीक कॉलोनी निवासी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् लुकुटवल्लभ गौड़ के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन समारोहों का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग में 31 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए गौड़ को ग्रामीणों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, परिजनों और शहरवासियों ने भावभीनी विदाई दी। अपने सेवाकाल के दौरान लुकुटवल्लभ गौड़ ने पर्यावरण संरक्षण, शैक्षिक नवाचार, विद्यालय विकास, अतिरिक्त कालांश के माध्यम से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा छात्रहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में विशेष पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के अवसर पर…

Continue reading

राहुल गांधी के मार्गदर्शन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा, पुष्कर में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित जिलाध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुष्कर पहुंचे, जहां राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिविर के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, सोशल मीडिया के उपयोग, जनसंपर्क अभियान और…

Continue reading

कुचामन में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार

कुचामन सिटी।कुचामन सिटी में किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर टोरडा रोड स्थित एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस…

Continue reading

भक्ति और श्रद्धा के संग निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के प्रथम दिवस गणपति पूजन, कलश स्थापना एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कथा स्थल से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan