50 से ज्यादा देशों की मुद्राओं का अनोखा खजाना: कुचामन के रमेश अग्रवाल का संग्रह बना आकर्षण का केंद्र

हर व्यक्ति का कोई न कोई शौक होता है, लेकिन कुछ लोग अपने शौक को इतनी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाते हैं कि वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन जाता है। कुचामन सिटी की न्यू कॉलोनी निवासी एवं रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी रमेश अग्रवाल का ऐसा ही एक अनोखा शौक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों की मुद्राएं (करेंसी नोट) संग्रहित करने का शौक है और आज उनके पास 50 से अधिक देशों के करेंसी नोटों का…

Continue reading

शुरू हुआ कुचामन में ‘मैजिकल मग्स’, पहले ही दिन युवाओं की उमड़ी भीड़। जयपुर जैसा स्वाद अब कुचामन शहर में । भव्य शुभारंभ के साथ खुला स्वाद और आधुनिक कैफे कल्चर का नया ठिकाना

कुचामन सिटी। जिस स्वाद का आनंद लेने के लिए अब तक कुचामन के युवाओं और परिवारों को जयपुर का रुख करना पड़ता था, वही स्वाद अब आपके अपने शहर में उपलब्ध हो गया है। बुधवार को कुचामन सिटी में मैजिकल मग्स का भव्य शुभारंभ हुआ और पहले ही दिन यह शहरवासियों, विशेषकर युवा वर्ग के आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन के साथ ही यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, युवतियों, बच्चों और परिवारों ने अपने पसंदीदा आइटम्स का स्वाद लेने के…

Continue reading

कुचामन सिटी को मिलेगा स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, 10 जून को होगा ‘मैजिकल मग्स’ का भव्य शुभारंभ

कुचामन सिटी। शहर के युवाओं, परिवारों और स्वाद प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कुचामन सिटी में आधुनिक कैफे संस्कृति और प्रीमियम डेजर्ट अनुभव को नया आयाम देने के उद्देश्य से “मैजिकल मग्स” का भव्य शुभारंभ 10 जून को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस नए आइस्क्रीम पार्लर एवं डेजर्ट कैफे में ग्राहकों को विश्वस्तरीय स्वाद, आकर्षक प्रस्तुति और यादगार माहौल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।मैजिकल मग्स के संचालक ए. ए. कुरैशी ने बताया कि कुचामन शहर में लंबे समय से ऐसी जगह की आवश्यकता…

Continue reading

डीडवाना को मिली बड़ी सौगात: जिला बांगड़ अस्पताल में कल से शुरू होगी CT Scan सुविधा, 24 घंटे मिलेगा लाभ

डीडवाना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना में सोमवार 8 जून 2026 से अत्याधुनिक CT Scan सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। इससे मरीजों को जांच के लिए जयपुर, नागौर, अजमेर या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार ने True Scan Diagnostic Center के साथ अनुबंध कर इस सुविधा को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर शुरू किया…

Continue reading

फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति हड़पने की कोशिश, 15 साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार

मकराना। फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मकराना के कायता मोहल्ला निवासी रईसा पत्नी अब्दुल गफूर रांदड़ द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है। मुकदमा संख्या 227/2011 में फय्याज (63) पुत्र अब्दुल जब्बार चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया…

Continue reading

गोवर्धनधारी की महिमा से गूंजा कथा पंडाल, बाल कृष्ण की लीलाओं ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास, राष्ट्रवादी विचारक एवं परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं, गोप-गोपियों के साथ उनके प्रेममय व्यवहार तथा गोवर्धन लीला का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज श्री ने नंदलाल की माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य, ग्वाल-बालों के साथ…

Continue reading

मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम एमडीएमए और 8,300 रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीडवाना – कुचामन जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5.34 ग्राम अवैध एमडीएमए, 8,300 रुपये की मादक पदार्थ विक्रय राशि तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कानाराम पुत्र समदर राम (32) निवासी गुढ़ा, थाना परबतसर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में…

Continue reading

भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान की डीडवाना-कुचामन जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. संजय भार्गव बने अध्यक्ष

कुचामन सिटी। भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान राजस्थान के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारियों की डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय कार्यकारिणी का कुचामन में आयोजित बैठक में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमचंद जोशी, संरक्षक नटवर भार्गव, महामंत्री मनीष भार्गव तथा संगठन मंत्री मालचंद भार्गव के नेतृत्व में सर्वसम्मति से डॉ. संजय भार्गव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में जगन्नाथ भार्गव, हंसराज भार्गव, भीखाराम भार्गव एवं रमेश भार्गव को संरक्षक बनाया गया। भागचंद भार्गव को जिला उपाध्यक्ष, चेतन भार्गव को महामंत्री, दिलीप…

Continue reading

सोशल मीडिया पर मिशन मानवता ग्रुप और अपना समाज 2018 की पहल : पीड़ित परिवार की मदद के लिए उठे हजारों हाथ

सोशल मीडिया पर मिशन मानवता ग्रुप और अपना समाज 2018 की पहल : पीड़ित परिवार की मदद के लिए उठे हजारों हाथ सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग n बदली एक परिवार की तस्वीर डीडवाना – कुचामन , सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों की चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन डीडवाना – कुचामन जिले के nawan में सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को नई पहचान दी है। एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सोशल मीडिया…

Continue reading

चितावा में युवती की संदिग्ध मौत प्रकरण: अधिवक्ताओं को प्रताड़ित नहीं करने की मांग, बार संघ ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी सेक्टर के चितावा थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 95/2026 के संबंध में कुचामन सिटी बार संघ ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए परिवादी पक्ष के अधिवक्ता रमेश सोऊ एवं मनोज लोरा के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की मांग उठाई है। इस संबंध में बार संघ ने पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह नेहरा को ज्ञापन सौंपा। बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि गत सितंबर माह में चितावा क्षेत्र में एक युवती की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan