टाइटन आर्मी बनी SPL 2.0 बॉक्स क्रिकेट चैंपियन, फाइनल में अल्फा पॉवर को 64 रन से हराया, मोइन सिद्दीकी बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज
डीडवाना , शहर के सुपका रोड चौराहे स्थित क्रिकेट केज बॉक्स में आयोजित SPL 2.0 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब टाइटन आर्मी ने अपने नाम कर लिया। पूरी प्रतियोगिता एक ही रात में खेली गई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

SPL फाउंडर जाहिद अली ने बताया कि टूर्नामेंट में मोहल्ला सैयदान, कजियान और खातिबान क्षेत्र के 36 खिलाड़ियों को शामिल करते हुए कुल 6 टीमें बनाई गई थीं। पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले गए, जिसके बाद शीर्ष 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में दिखा जबरदस्त रोमांच
फाइनल मुकाबला टाइटन आर्मी और अल्फा पॉवर के बीच खेला गया। टाइटन आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 116 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अल्फा पॉवर की टीम 6 ओवर में 52 रन ही बना सकी। इस तरह टाइटन आर्मी ने 64 रन से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मोइन सिद्दीकी की तूफानी पारी से बनी जीत की राह
फाइनल मुकाबले में मोइन सिद्दीकी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मोइन को “मैन ऑफ द सीरीज” सम्मान भी दिया गया।
अनुभवी क्रिकेटर सैयद अजीज अली का हुआ विशेष सम्मान
SPL सुप्रीमो फैज अहमद उस्मानी ने बताया कि विजेता टीम के कप्तान लाडनूं निवासी सैयद अजीज अली को विनर ट्रॉफी के साथ आयोजन समिति द्वारा विशेष सम्मान से भी नवाजा गया।

सैयद अजीज अली पिछले 35 वर्षों से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी कोचिंग से तैयार कई खिलाड़ी भी विभिन्न क्रिकेट फॉर्मेट में अपनी पहचान बना चुके हैं।
मेंटर्स और आयोजन समिति ने निभाई अहम भूमिका
SPL सीईओ अनीक अहमद उस्मानी ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए फैज अहमद उस्मानी, नजीर अहमद सिद्दीकी, अकीक अहमद उस्मानी, जाहिद सिद्दीकी, नदीम अली और एस.एम. आबिद को टीमों का मेंटर बनाया गया था।

हाई कमान जाहिद सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटी एक्सपर्ट वेब गुरु रशीक उस्मानी और उनकी आईटी टीम को टूर्नामेंट में “बेस्ट आईटी वर्क” के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में फ़िरोज़ अली रीनू, सलामत अली, तनवीर अली, इरफान शानू, आफताब उस्मानी, सैयद जुबेर अली, सैफ अली, समीर विराट, समीर रैंबो ,अजहरुद्दीन सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
