कुचामन जलदाय विभाग को मिले नए एईएन, संदीप कुमार यादव ने संभाला कार्यभार

कुचामनसिटी। जलदाय विभाग, कुचामनसिटी के नए सहायक अभियंता (एईएन) संदीप कुमार यादव ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न पेयजल योजनाओं तथा क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में संदीप कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।संदीप कुमार यादव…

Continue reading

लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर आज लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन शिविर

कुचामन सिटी। लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी की ओर से लायंस क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में आज गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति, डीडवाना-कुचामन, आरएमआरएस कुचामन तथा लॉयन दलपत सिंह रुणिजा के सौजन्य से किया जा रहा है।शिविर के तहत मरीजों की नेत्र जांच एवं भर्ती की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजकीय जिला चिकित्सालय, कुचामन सिटी परिसर में होगी। जांच के बाद चयनित मरीजों के…

Continue reading

एसीबी स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, पोस्टर जारी कर आमजन को किया जागरूकASP सुरेश कुमार शर्मा बोले— “डरें नहीं, भ्रष्टाचार की सूचना दें, पहचान पूरी तरह रहेगी गोपनीय”

राजस्थान सरकार की पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन की नीति तथा भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के स्थापना दिवस पर बुधवार को डीडवाना स्थित एसीबी कार्यालय में भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरूकता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसीबी का जागरूकता पोस्टर जारी किया गया तथा आमजन, किसानों, व्यापारियों, दुकानदारों और विद्यार्थियों के बीच भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता पंपलेट वितरित कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।भ्रष्टाचार निरोधक…

Continue reading

कुचामन के महेश गट्टाणी बने हरियाणा–पंजाब प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, बोले— पद अधिकार नहीं, समाज सेवा का अवसर है

कुचामन सिटी, कुचामन सिटी के मूल निवासी एवं फरीदाबाद प्रवासी महेश गट्टाणी को हरियाणा–पंजाब प्रदेश माहेश्वरी सभा के 31वें कार्यकाल (2026–2029) के लिए सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-7 स्थित महेश्वरी सेवा सदन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश चुनाव समिति प्रभारी सतीश माहेश्वरी एवं महासभा उत्तरांचल प्रभारी ओमप्रकाश पंसारी की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा-महेश के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के…

Continue reading

कुचामन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस ऑपरेटरों की गैंगवार टली, थानाधिकारी राजेंद्र कुमार की सूझबूझ से बड़ा बवाल होने से बचा

कुचामन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस ऑपरेटरों की गैंगवार टली, थानाधिकारी राजेंद्र कुमार की सूझबूझ से बड़ा बवाल होने से बचा टाइमिंग विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, समर्थकों को बुलाकर आमने-सामने होने की थी तैयारी, पुलिस ने मौके से 6 वाहन जब्त कर दो संचालकों को किया गिरफ्तार कुचामन सिटी। कुचामन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते  शहर में संभावित बड़ी खूनी झड़प टल गई। निजी बसों के संचालन और टाइमिंग को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने उस समय…

Continue reading

कुचामन में इंटरनेशनल सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का पर्दाफाश: 3 बांग्लादेशी महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, दिल्ली से संचालित गिरोह के राजस्थान कनेक्शन का खुलासा

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में खुफिया एजेंसियों की सूचना पर डीएसटी  और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कथित अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और देह व्यापार नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। नारायणपुरा तिराहे स्थित होटल ब्लू डायमंड पर रविवार देर रात दी गई दबिश में तीन बांग्लादेशी महिलाओं, एक बिहार निवासी युवती, होटल संचालक तथा देह व्यापार में संलिप्त तीन अन्य युवकों सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई केवल स्थानीय स्तर की नहीं मानी जा रही, बल्कि शुरुआती…

Continue reading

NSP छात्रवृत्ति घोटाला: डीडवाना पुलिस ने किया करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 21 हजार का इनामी मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

डीडवाना। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के 21 हजार रुपये के इनामी मुख्य सरगना इमरान अली उर्फ सरजू को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी गिरोह के सदस्य जुबेर आलम, मंसूर आलम और एमडी मुस्ताक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने एसपी कार्यालय…

Continue reading

” परबतसर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय शुरू होगा, किसी मरीज को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा” — पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया

परबतसर में 41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक उपजिला अस्पताल का हुआ भूमि पूजन परबतसर , परबतसर में किशनगढ़ रोड स्थित करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए उपजिला अस्पताल भवन का भूमि पूजन समारोह शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के…

Continue reading

मकराना ज्वैलर्स चोरी कांड में बड़ी सफलता: इनामी बदमाश की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

मकराना पुलिस का बड़ा खुलासा, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से बरामद हुआ चोरी का माल, पहले ही तीन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने बहुचर्चित अजमेर ज्वैलर्स नकबजनी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए  रिमांड पर चल रहे, 5100 रुपये के इनामी आरोपी रामनिवास मोग्या की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो नकबजनों और एक सहयोगी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी…

Continue reading

आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और सकारात्मक प्रयास ही सफलता की कुंजी : तरुणा बोहरा

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा शनिवार को प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती तरुणा बोहरा ने ‘जर्नी ऑफ कॉन्फिडेंस, चॉइस एंड सक्सेस’ विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।अपने संबोधन में तरुणा बोहरा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और निरंतर सकारात्मक प्रयास भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan