जैसे ही आसिफ खान ने फिर से संभाली सभापति की कुर्सी, महेंद्र चौधरी ने कर दिया खेला… विपक्ष आया सकते में!

कुचामन नगर परिषद का राजनीतिक माहौल मंगलवार को पूरी तरह अलग रंग में रंगा दिखा। राजस्थान हाईकोर्ट से निलंबन आदेश पर स्थगन मिलने के बाद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला ने नगर परिषद पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया।इससे पहले सुबह से ही खान मोहल्ला स्थित आसिफ खान के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। यहीं से जुलूस का आगाज़ हुआ, जो कश्मीरी गेट, घाटी कुआं, छीपा मोहल्ला, विनायक कॉम्प्लेक्स, गोल प्याऊ और पुराना…

Continue reading

मकराना विधानसभा में आजाद समाज पार्टी की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

आजाद समाज पार्टी कांशीराम – राजस्थान की ओर से मकराना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सह-प्रदेश प्रभारी मोहनलाल बैरवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अमरचन्द हरसोलिया तथा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल ताड़ेडा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम जोया ने की। बैठक में जिला यूनिट के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत…

Continue reading

जैन पाठशाला में महावीर बनने की यात्रा का मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कुचामन सिटी में जैन समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारवान एवं धर्म से जुड़ा रखने के उद्देश्य से संचालित जैन पाठशाला, नागोरी मंदिर जी, पुरानी धान मंडी में हर सप्ताह के अंतिम दो दिवस विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं। इस पाठशाला में लगभग 50 बच्चे 5 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक नियमित अध्ययन कर जैन धर्म की गूढ़ शिक्षाओं को आत्मसात कर रहे हैं। इसी क्रम में दसलक्षण पर्व के नवें दिन, उत्तम आकिंचन पर्व के उपलक्ष्य में पाठशाला द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का…

Continue reading

टैगोर सैनिक स्कूल कुचामन में कर्नल जितेंद्र सिंह राठौड़ का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को दिया अनुशासन व राष्ट्र सेवा का मंत्र

टैगोर सैनिक स्कूल कुचामन में कर्नल जितेंद्र सिंह राठौड़ का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को दिया अनुशासन व राष्ट्र सेवा का मंत्र टैगोर सैनिक स्कूल कुचामन सिटी में आज कर्नल जितेंद्र सिंह राठौड़, ग्रुप कमाण्डर एन.सी.सी. जोधपुर ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर ग्रुप चैयरमेन पूर्णसिंह रणवा, निदेशक कर्नल वीर सिंह, प्रिंसिपल मधु शेखावत, एडवोकेट भंवर सिंह चितावा तथा मारवाड़ स्कूल कुचामन के संस्थापक रामेश्वर लाल मावलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निरीक्षण…

Continue reading

हाईकोर्ट से आसिफ खान और हेमराज चावला को राहत : निलंबन आदेश पर स्थगन, कुचामन में आतिशबाजी के साथ जश्न

कुचामन नगर परिषद की राजनीति में चल रहा घमासान आज अचानक करवट ले गया। जिन आसिफ खान और हेमराज चावला पर निलंबन की तलवार लटक रही थी, वही अब हाईकोर्ट से बड़ी राहत लेकर लौटे हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने दोनों के निलंबन आदेश पर स्थगन (स्टे) जारी कर दिया है । इससे दोनों के पद बहाल हो गए हैं। यानी अब फिर से आसिफ खान नगर परिषद की सभापति कुर्सी पर बैठेंगे और हेमराज चावला भी उपसभापति और पार्षद पद पर बने रहेंगे।…

Continue reading

सांगलिया में बाबा लक्कड़ दास महाराज के लक्खी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों से गूंजा वातावरण

अखिल भारतीय सांगलिया धूणी में भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले में देश-प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा लक्कड़ दास महाराज की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। मेले का शुभारंभ शनिवार को धूणी पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज के परम सानिध्य में हुआ। रात सवा नौ बजे से सत्संग और विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों और कलाकारों ने भक्ति रस से सरोबार प्रस्तुतियां देकर माहौल को…

Continue reading

69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में YKP स्कूल की छात्र टीम ने जीता कांस्य पदक

यंगेस्ट नॉलेज पावर (YKP) स्कूल, कुचामन सिटी की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष छात्र वर्ग) में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। कठिन मुकाबलों में दिखाया जज़्बा पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, संघर्ष और खेल भावना का परिचय दिया। कई बार कठिन परिस्थितियाँ सामने आने के बावजूद खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक डटे रहे। इसी जज़्बे और मेहनत के दम पर टीम…

Continue reading

दसलक्षण पर्व समापन : कुचामन में जैन समाज का 15वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी में जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व समापन अवसर पर रविवार 07 सितंबर 2025 को वृंदावन गार्डन में 15वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में तथा सौजन्य कर्ता श्रीमती रूपवंती देवी–नथमल, मंजूदेवी–विजयकुमार, शरद, विशुद्ध, अनमोल गंगवाल परिवार कुचामन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार व दानदाता परिवार ने भाग लिया। व्रतियों का सम्मान संस्था के कोषाध्यक्ष…

Continue reading

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस : शेरानी आबाद में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर सफल, 600 मरीजों की जांच – 125 ऑपरेशन हेतु चयनित

इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को शेरानी आबाद कस्बे में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर सुन्नी तब्लीगी जमाअत शिक्षण संस्थान, आई केयर हॉस्पिटल डीडवाना और आईक्यू ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शेरानी जमाअत खाना में संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 700 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 600 मरीजों की आंखों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इंसाफ अली…

Continue reading

कुचामन सिटी में 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, 35 टीमों ने दिखाया दमखम

कुचामन सिटी के पीएमश्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और खेलभावना से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की कुल 35 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल कौशल और जोश का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम और अनुशासन के साथ खेलते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan