कुचामन सिटी में बाबा साहब की विरासत को मिलेगा नया आयाम – बनेगा अम्बेडकर विकास समिति का भव्य भवन,

समाज में समरसता, समानता और शिक्षा के संदेशवाहक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती ,कुचामन सिटी में सोमवार को भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेडकर विकास समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा और समारोह ने शहर को सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक पब्लिक स्कूल रैगर समाज भवन से हुई, जहां पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला ने…

Continue reading

डेगाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा और रंधावा से की मुलाकात,राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा के मकराना दौरे के दौरान डेगाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। बाईपास पर हुआ भव्य स्वागत डोटासरा और रंधावा जब मकराना क्षेत्र के बाईपास पहुंचे तो डेगाना से सैकड़ों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों, संगठन की मजबूती और राजनीतिक…

Continue reading

सत्यनारायण जायलवाल बने कुमावत युवा शक्ति कुचामन के अध्यक्ष – सामाजिक बदलाव और युवा जागृति की नई पहल

कुचामन सिटी के यूथ आईकन, प्रतिष्ठित समाजसेवी सत्यनारायण जायलवाल को कुमावत युवा शक्ति कुचामन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कुमावत युवाशक्ति के संरक्षक लादूराम मोरवाल की अनुशंसा पर की गई, जिससे समाज में हर्ष और उमंग का माहौल बन गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नावाँ से कुमावत युवाशक्ति नावाँ के अध्यक्ष प्रभुराम किरोड़ीवाल अपनी टीम सहित कुचामन पहुंचे और नव-नियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत कियासाथ ही माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर उपस्थित समाज बंधुओं ने जायलवाल का अभिनंदन किया।…

Continue reading

ग्रामीणों की एकजुटता रंग लाई: जैतपुरा खुर्द को खैरवा पंचायत में बनाए रखने की मांग ने जोर पकड़ी एसडीएम, विधायक और कलक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

डेगाना उपखंड के ग्राम जैतपुरा खुर्द के ग्रामीणों ने अपने गांव को ग्राम पंचायत खैरवा में ही बनाए रखने की पुरजोर मांग करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी है। इस मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम ओमप्रकाश माचरा को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने यह मांग विधायक अजयसिंह किलक और जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार पुरोहित तक भी पहुंचाई। पंचायत पुनर्गठन से ग्रामीणों में रोषगौरतलब है कि…

Continue reading

कर्ज़, दबाव और बेबसी ने निगल लिया पूरा परिवार: मां-बेटी-बेटे ने एक साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, 13 पन्नों का सुसाइड नोट हुआ बरामद

नागौर जिले के डेगाना कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी, कर्ज के बोझ और सामाजिक दबाव से टूटे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से खुदकुशी कर ली। बुधवार रात को डेगाना-गच्छीपुरा रेलवे ट्रैक पर मां, बेटा और बेटी ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना चांदारुण रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर घटी, जहां शवों की हालत बेहद वीभत्स थी। दर्दनाक हादसे में जहां मां और बेटे का…

Continue reading

हज यात्रा 2025: 462 चयनित यात्रियों के लिए 16-17 अप्रैल को विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर

हज यात्रा 2025 में शामिल होने वाले डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के चयनित हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नागौर गोपाल जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के कुल 462 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को मक्का और…

Continue reading

आदित्य जैन को किया कोर्ट में पेश, न्यायालय भेजा जेल । परेड निकाले जाने के सवाल पर पुलिस कप्तान ने क्या कहा?

दुबई से गिरफ्तार ,कुचामन फिरौती मामले के आरोपी आदित्य को कुचामन न्यायालय में किया पेश,,न्यायालय ने ये दिया आदेश एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ा था दुबई से डीडवाना – कुचामन , राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने दुबई में कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया था । दुबई से पकड़कर लाए गए इस बदमाश को आज जयपुर से कुचामन लाकर कुचामन व्यापारी फिरौती मामले में मुकदमा नंबर 401 में कड़ी…

Continue reading

कांग्रेस विधानसभा प्रभारी किशोर चौधरी का डेगाना में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में नजर आया जोश

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त डेगाना विधानसभा प्रभारी किशोर चौधरी के प्रथम आगमन पर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया, और जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। शहर में हुआ भव्य स्वागत डेगाना शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी किशोर चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश चौधरी, शिक्षाविद् लालाराम कुलरिया, रामचंद्र जाजून्दा, घेवर गढ़वाल, कैलाश बिन्दा, ईशाक खान, सुनील डूडी, मोइनुद्दीन, रामनिवास आंवला सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभा को…

Continue reading

कर्नल डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने फिर रचा इतिहास ! 09 कैडेट्स भारतीय सेना और 05 कैडेट्स भारतीय नौसेना में हुए चयनित

कुचामन सिटी की कर्नल डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रशिक्षण और अनुशासित मार्गदर्शन का लोहा मनवाया है। देश की सेवा के लिए समर्पित इस प्रतिष्ठित संस्थान ने 09 कैडेट्स को भारतीय सेना और 05 कैडेट्स को भारतीय नौसेना में सफलता दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सपनों की उड़ान को मिली हकीकत कुचामन स्थित कर्नल डिफेंस एकेडमी, जो अपने कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट कोचिंग और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए जानी जाती है, ने अपने कैडेट्स को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस सफलता के…

Continue reading

कुचामन में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित विद्युत पोल पर अधिकारियों की लगेगी क्लास

कुचामन सिटी: शहर में बढ़ते  , सड़क हादसों, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और विद्युत पोल की अव्यवस्थित स्थिति, लापरवाहीपूर्वक सीवरेज कार्य को लेकर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदर लाल खारोल के समक्ष एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें इन सभी समस्याओं को गम्भीरता से उठाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद आयुक्त, सभापति, अधिशाषी अभियंता, ट्रैफिक प्रभारी और रूडीप अधिकारी को 08 अप्रैल 2025 को न्यायालय में तलब किया गया है। शहर की सड़कों पर अनियमितताओं का…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan