लायंस क्लब कुचामन सिटी ने ग्राम हरिपुरा विद्यालय में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम हरिपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब द्वारा दो सौ विद्यार्थियों को कॉपियां और पेन वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय में 20×20 फीट के चार कारपेट लायन प्रान्तपाल श्री श्यामसुंदर जी, अशोक कुमार जी…

Continue reading

बंवाल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, टीन शेड का हुआ उद्घाटन

डीडवाना उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंवाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय उत्साह और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में मायापुर पंचायत के सरपंच प्रमेचन्द, समाजसेवी मुकेश रावत के प्रतिनिधि एवं छोटे भाई राजवीर सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुकेश रावत परिवार के सौजन्य से विद्यालय मंच पर बनाए गए टीन शेड का उद्घाटन भी राजवीर…

Continue reading

निशुल्क मासिक हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर कल

लायंस क्लब कुचामन सिटी एवं चेरेटिबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में, श्री सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटीज के सौजन्य से निशुल्क मासिक हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कल श्री रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र पर आयोजित होगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. सुनील जैन मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे तथा हृदय रोग संबंधी जांच करेंगे। शिविर में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को उचित मार्गदर्शन, प्रारंभिक उपचार और आगे की जांचों…

Continue reading

चिकित्सा जगत में देवड़ा परिवार का परचम, कुचामन में डॉक्टर इशाक देवड़ा व डॉक्टर बुशरा देवड़ा का हुआ भव्य सम्मान

कुचामन सिटी का देवड़ा परिवार चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेशभर में लहरा रहा परचम। परिवार के 11 सदस्य चिकित्सक, अलग–अलग विशेषज्ञता के साथ दे रहे सेवाएं। डॉक्टर इशाक देवड़ा शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में संभाग स्तरीय सम्मान से हुए सम्मानित। उनकी पुत्री डॉक्टर बुशरा देवड़ा बनी कुचामन मुस्लिम समाज की पहली महिला सरकारी चिकित्सक । कुचामन सिटी में छींपा समाज सहित शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इशाक देवड़ा और उनकी पुत्री डॉक्टर बुशरा देवड़ा का सम्मान एवं…

Continue reading

कुचामन से डीडवाना तक गूंजा देशभक्ति का ज्वार, धार्मिक स्थलों और संस्थानों में भी मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे हर कोने में आजादी के 78 साल पूरे होने की खुशी देखते ही बन रही थी। इसी क्रम में डीडवाना – कुचामन जिले में कुचामन सिटी और डीडवाना के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें देशभक्ति और वतनपरस्ती के संदेश गूंजते रहे। कुचामन सिटी स्थित जमीअतुल मदीना फैज़ान-ए-रज़ा इदारे में “यौम-ए-आजादी मनाया गया। समाजसेवी सैयद नईंमुद्दीन (बाबू काजी) ने…

Continue reading

जोधपुर की समस्याओं पर हेमलता चौधरी ने गहलोत से की चर्चा, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर जताई चिंता

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव हेमलता चौधरी ने मंगलवार को जयपुर स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर जोधपुर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के चरम पर पहुंचने के मामलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। हेमलता चौधरी ने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं की बढ़ती संख्या आमजन में भय का माहौल पैदा कर रही है, वहीं महिलाओं से जुड़े अपराधों ने सुरक्षा…

Continue reading

प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार, डीडवाना के रामनिवास खोखर बने प्रदेश सचिव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डीडवाना तहसील के खोखरों का बास निवासी एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता रामनिवास खोखर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद की। रामनिवास खोखर ने दायित्व मिलने पर कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वे शिक्षक प्रकोष्ठ की नीतियों व संगठन को मजबूत करने के लिए…

Continue reading

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि । पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी बोले – किसान हित में उनका योगदान इतिहास में रहेगा अमर

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी बोले – किसान हित में उनका योगदान इतिहास में रहेगा अमर किसान सर्किल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम कुचामन सिटी के डीडवाना रोड़ स्थित किसान सर्किल पर आज पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।सभी ने स्व. मलिक के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन…

Continue reading

तिरंगे की शान में रंगा कुचामन, विश्व कप खेलकर लौटी बेटियों निशा-चिंकी का हुआ भव्य स्वागत

कुचामन आज खेल गर्व और तिरंगे के रंग में रंगा दिखा, जब चॉक बॉल वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराकर लौटीं शहर की बेटियां निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर का तिरंगा रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। इंडोनेशिया में आयोजित तृतीय चॉक बॉल विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर लौटीं इन दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में कुमावत भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कुमावत विकास समिति, देवनारायण विकास समिति, शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मिलकर…

Continue reading

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस दो दिन बाद है और कुचामन में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। तिरंगे की शान और आज़ादी की महक के बीच राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थी उपखंड स्तरीय समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। हर तरफ रिहर्सल की गूंज, गीतों की धुन और चेहरे पर देशप्रेम का उत्साह साफ झलक रहा है।कुचामन सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan