कुचामन निलंबन विवाद पर महिला कांग्रेस का हमला: लोकतंत्र की हत्या और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन को लेकर अब महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या और जनता के साथ अन्याय करार दिया। सारिका चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को बीच कार्यकाल में निलंबित करना भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक की साज़िश को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले के पीछे लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलने…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू डीडवाना-कुचामन जिले की राजनीति में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक साथ नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला दोनों को निलंबित कर दिया। यही नहीं, हेमराज चावला को पार्षद पद से भी हटा दिया गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे नगर परिषद और…

Continue reading

“प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख”। मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन कुचामन सिटी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभाग, जिला और उपखंड स्तर पर सम्मानित हुए मुस्लिम समाज कुचामन सिटी के नुमाइंदों का मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से गुलाबबाड़ी स्थित बालिका विद्यालय प्रांगण में सोमवार को एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सम्मानित हुए समाज के नुमाइंदे कार्यक्रम में विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए…

Continue reading

कुचामन सिटी : कुचामन नगर परिषद आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही, परिषद को पटरी पर लाने की मांग

कुचामन सिटी नगर परिषद की बिगड़ती आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने की मांग उठी है। परिषद उपसभापति हेमराज चावला ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि करीब 20 माह पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से परिषद की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य व सफाई ठेकेदारों के भुगतान अटके पड़े हैं, वहीं लगभग 3 करोड़ रुपये बिजली विभाग के भी बकाया बताए जा रहे हैं। पिछले 16–17 महीनों से पार्षदों के मानदेय तक का…

Continue reading

अजमेर रेंज आईजी का कुचामन दौरा : पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

अजमेर रेंज आईजी ने किया कुचामन थाने का निरीक्षण पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर दिया अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह सोमवार को कुचामन दौरे पर रहे ।पहले वे एडिशनल एसपी ऑफिस पहुंचे, इसके बाद कुचामन थाने पहुंचे आईजी राजेंद्र सिंह को पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी ने कुचामन थाने का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौजूद रही। । कुचामन सिटी थाने के निरीक्षण के दौरान आईजी राजेंद्र…

Continue reading

श्री चारभुजा मंदिर परिसर में श्रीराधा नाम संकीर्तन से गूंजी भक्ति रस की धारा

कुचामन सिटी के पुरानी धान मंडी स्थित श्रीचारभुजा मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनुपम केंद्र बन गया। रसोत्सव मंडली के तत्वाधान में आयोजित श्रीराधा नाम संकीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम में भजन गायक मुकेश राजपुरोहित ने अपने मधुर स्वरों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि हर कोई ‘राधे-राधे’ की धुन में झूम उठा। पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने संकीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि नाम संकीर्तन से मन को शांति और आत्मा को…

Continue reading

कुमावत विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, 2 नवंबर को होगा चौदहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन

कुचामन सिटी में कुमावत विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक आज समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भवन के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि भवन के भूतल पर बनाए जा रहे दस कमरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दोनों ओर बरामदे का कार्य भी अंतिम चरण में है। समिति हॉल के लिए ग्रेनाइट आ चुका है और इसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया…

Continue reading

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्था का शपथ ग्रहण समारोह, कुचामन में हुआ भव्य आयोजन

श्री जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में सकल जैन समाज कुचामन की एक आवश्यक बैठक का आयोजन श्री जे. डी. जैन स्कूल, पलटन गेट परिसर में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय धर्म जाग्रति संस्था का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में संस्था के राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार जैन (पूर्व IPS पुलिस अधिकारी), कोषाध्यक्ष पंकज जैन लुहाड़िया एवं मुनीसंध समिति के ओमप्रकाश काला मामा की उपस्थिति में कुचामन शाखा की नई कार्यकारिणी को शपथ…

Continue reading

राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बने पत्रकार मुरारी गौड़, मिला बड़ा दायित्व

अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संघ का विस्तार करते हुए कुचामन सिटी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मुरारी गौड़ को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उनका यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा, विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी शराफ की अनुशंसा पर किया गया है। मनोनयन के साथ ही मुरारी गौड़ को संपूर्ण राजस्थान में संघ की कार्यकारिणी का गठन करने और अधिक से अधिक सदस्यों को…

Continue reading

जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

कुचामन सिटी के पलटन गेट स्थित जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सैकण्डरी स्कूल, में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमचन्द जैन (बिलाला) जयपुर रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व आई.पी.एस. अनिलकुमार जैन (जयपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में पंकजकुमार जैन (लुहाड़िया) जयपुर और हिमांशु जैन (चैक) शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया, सचिव संतोषकुमार व संतोषदेवी जैन, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश-किरणदेवी झांझरी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan