मकराना शहर की सूरत बदलने की तैयारी, वार्डों में पहुंच रहे नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी

28 वार्डों का दौरा पूरा, पार्षदों के साथ समस्याओं और विकास कार्यों की जरूरतों का लिया जा रहा जायजा; सभी वार्डों का सर्वे पूरा होने के बाद बनेगी समाधान की विस्तृत योजना मकराना , शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कें, रोड लाइटें और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मकराना नगर परिषद ने वार्डवार समस्याओं की पहचान करने के लिए खास अभियान शुरू किया है। नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी जनप्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ शहर के अलग-अलग वार्डों का दौरा…

Continue reading

डीडवाना : “मेरा वोट, मेरा अधिकार” के संदेश के साथ मावा में निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

मावा में स्वीप अभियान: शत-प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर डीडवाना।। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मावा में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत रैली, मतदाता संवाद एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी डीडवाना राजवीर सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक…

Continue reading

कुचामन पुलिस की कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय की सराहना, ‘बेस्ट पुलिस वर्क ऑफ द वीक’ में मिली जगह

भागवत कथा की कलश यात्रा में जेवर तोड़ने वाली गैंग की 28 महिलाओं की गिरफ्तारी सप्ताह के पांच सफलता सूत्रों में शामिल डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस टीम का बढ़ाया हौसला कुचामनसिटी। भागवत कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण तोड़ने वाली गैंग की 28 महिलाओं को गिरफ्तार करने की कुचामन पुलिस की कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय ने बड़ी उपलब्धि माना है। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह…

Continue reading

मां का साया खोने के बाद वन विभाग बना सहारा, कुचामन के रेस्क्यू सेंटर में नन्हे वन्यजीवों की हो रही परवरिश

खारिया गांव के जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया नीलगाय का बच्चा, तीन नन्हे नीलगाय शावकों समेत पांच नीलगायों की देखभाल में जुटी वन विभाग की टीम कुचामन सिटी, बेजुबान वन्यजीव अपनी तकलीफ कह नहीं सकते, लेकिन उनकी पीड़ा को समझकर उन्हें नया जीवन देने की कोशिश इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल है। कुचामन सिटी स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर का रेस्क्यू सेंटर इन दिनों ऐसे ही संवेदनशील प्रयास का गवाह बना हुआ है। यहां वन विभाग की टीम घायल और बेसहारा वन्यजीवों का उपचार…

Continue reading

भोपाल से मकराना आ रहे मूर्ति कारोबार करने वाले मार्बल व्यवसायियों की कार नागदी बांध में गिरी, एक की मौत; दूसरा बचा, गाड़ी में मिले 10 लाख रुपये

भोपाल से मकराना लौट रहे थे अनीश और वसीम | जहाजपुर के खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा, क्रेन की मदद से निकाली गई कार डीडवाना – कुचामन, भोपाल से मकराना आ रहे मूर्ति का कारोबार करने वाले दो मार्बल व्यवसायियों की कार देर रात भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र स्थित नागदी बांध के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मकराना आ रहे अनीश की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथी वसीम को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे…

Continue reading

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 662 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, एक आरोपी डिटेन

मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन अभियान नावां सिटी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डीडवाना – कुचामन जिले की नावां पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 662 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत पुलिस क्षेत्र में नशे के अवैध…

Continue reading

डीडवाना के वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता और मकराना के वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल को मिली पदोन्नति, राजस्थान पुलिस सेवा के सीनियर स्केल में शामिल

डीडवाना-कुचामन जिले के लिए गौरव की खबर, गृह विभाग ने जारी किए आदेश, क्षेत्रवासियों, परिजनों और पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई डीडवाना – कुचामन ,राजस्थान पुलिस सेवा में पदोन्नति को लेकर आज जारी गृह विभाग के आदेश में डीडवाना के पुलिस उपाधीक्षक उमेश गुप्ता और मकराना के पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल का नाम शामिल है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 32 के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की 8 अक्टूबर…

Continue reading

जागरूक बनिए, कुचामन के विकास में भागीदारी निभाइए!  जिम्मेदार नागरिक  श्री मुन्ना लाल काछवाल जी की पहल, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समस्या का समाधान।

कुचामन शहर के स्टेशन रोड पर शनिवार  को पाइपलाइन लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। इस समस्या को कई लोगों ने देखा होगा, लेकिन जागरूक नागरिक श्री मुन्नालाल काछवाल जी ने इसे केवल देखकर आगे बढ़ने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझी। उन्होंने वीडियो के साथ इस समस्या की जानकारी “हमारा कुचामन” व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की। मीडिया ने इस जानकारी को प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता संदीप यादव सहित विभाग ने मामले का…

Continue reading

डीडवाना – कुचामन जिले के सुनारी की चुकी बिरड़ा ने रचा इतिहास, पोल वॉल्ट में 3.91 मीटर की छलांग लगाकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया राजस्थान का मान, गुरु रामनिवास साहू को दिया उपलब्धि का श्रेय डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के सुनारी गांव की होनहार एथलीट चुकी बिरड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में चुकी ने महिलाओं की अंडर-20 पोल वॉल्ट स्पर्धा में 3.91 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड…

Continue reading

नावां पंचायत समिति के वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी हीराराम बाजिया का निधन , चुनाव प्रक्रिया रहेगी जारी

डीडवाना-कुचामन। डीडवाना-कुचामन जिले की नावां पंचायत समिति के महाराजपुरा वार्ड संख्या 19 से भाजपा प्रत्याशी हीराराम बाजिया के शनिवार को आकस्मिक निधन से बीजापुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शनिवार, 24 अक्टूबर को खेत में कृषि कार्य करते समय हुए हादसे में 57 वर्षीय हीराराम बाजिया की जान चली गई। वह शुक्रवार को ही पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे थे। उनके निधन के बाद अब इस वार्ड…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan