कुचामन सिटी में 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, 35 टीमों ने दिखाया दमखम

कुचामन सिटी के पीएमश्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और खेलभावना से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की कुल 35 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल कौशल और जोश का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम और अनुशासन के साथ खेलते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन…

Continue reading

विधायक यूनुस खान ने तीन दिवसीय दौरे में लिया अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का जायजा, सरकार से शीघ्र मुआवजे की मांग

डीडवाना – कुचामन, डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक यूनुस खान ने प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की पीड़ा को समझने के लिए तीन दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मौलासर ब्लॉक सहित अनेक गांवों का दौरा कर किसानों के खेतों में जाकर मौके पर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। विधायक खान ने किसानों से कहा कि लगातार बारिश और अतिवृष्टि के चलते विशेषकर मूंग और बाजरे की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही कई गरीब…

Continue reading

शिक्षा और समाज सुधार में योगदान के लिए मंडावरिया सम्मानित

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार नवाचार व उत्कृष्ट योगदान देने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कुकनवाली के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया को राज्य स्तरीय “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर जिले के चौमू स्थित होटल एम.बी. में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। मानव जन जागृति संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मंडावरिया को शॉल, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और जागृति स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा…

Continue reading

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 121 शिक्षकों और भामाशाहों को किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 121 शिक्षकों और भामाशाहों को किया गया सम्मानित डीडवाना के भामाशाह शिवराम चौधरी का भी हुआ सम्मान जयपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से पीसीसी भवन जयपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 121 शिक्षकों, वयोवृद्ध शिक्षाविदों और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। डीडवाना क्षेत्र के बूड़ोद गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 35 लाख रुपये की लागत से चार कमरों का नया…

Continue reading

मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की और से जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी पर 15 वां विशाल रक्तदान शिविर कल

जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कल मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) कुचामन सिटी के तत्वावधान में 15वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर आगामी सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक इस्लामिया बालिका विद्यालय, गुलाबबाड़ी, होद का दरवाजा, कुचामन सिटी में आयोजित होगा। यह शिविर मरहूम डॉ. हाजी शफी मोहम्मद राव और मरहूमा हाज्जन मुमताज बेगम राव की स्मृति में उनके सुपुत्र डॉ. मोहम्मद सलीम राव के सौजन्य से आयोजित हो रहा है । डॉ राव पिछले कई साल से ये…

Continue reading

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की समीक्षा बैठक आयोजित

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत जिला स्तर पर हुए एमओयू और निवेश प्रस्तावों की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने की। इस दौरान जिला कलक्टर ने समिट में हुए एमओयू और निवेश प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट ली और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निवेशकों के साथ नियमित सम्पर्क बनाए रखें और प्रस्तावित परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करें।…

Continue reading

लोक अदालत में किया वादा तोड़ा, किस्तें नहीं भरीं तो भेजा गया जेल

कुचामन सिटी में लोक अदालत में हुए राजीनामे की शर्तें नहीं निभाने पर एक बड़ी कार्रवाई हुई। अम्बेडकर कॉलोनी, रसाल निवासी मुकेश ने परिवादी मुकेश कुमार को 1 लाख 20 हजार रुपये किस्तों में चुकाने का वादा किया था। शुरुआती दो किस्तें देने के बाद आरोपी ने दिसम्बर 2024 से सात महीने तक कोई भुगतान नहीं किया और करीब 70 हजार रुपये बकाया रह गए। परिवादी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद हनीफ ने मामला उठाया तो कोर्ट ने पहले वसूली वारंट निकाला, लेकिन कोई सामान…

Continue reading

नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट, कुमावत समाज का प्रदर्शन,कुचामन थाने के घेराव की दी चेतावनी

नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट, कुमावत समाज का प्रदर्शन,कुचामन थाने के घेराव की दी चेतावनी 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम कुचामन सिटी में नाबालिग बालिका के दिनदहाड़े अपहरण का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस घटना को लेकर आज कुमावत समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सुनील चौधरी को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने दी 48 घंटे की चेतावनी…

Continue reading

अंडरब्रिज से बढ़ सकती है जलभराव की समस्या, कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रेलवे को लिखा पत्र

डीडवाना – कुचामन जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए लाडनूं और खूनखूना क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या पर संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय जोधपुर को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि रेलवे द्वारा प्रस्तावित अंडरब्रिज का निर्माण तभी किया जाए जब जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित हो। मौका रिपोर्ट में सामने आया है कि खुनखुना पुलिस थाने के सामने रेलवे द्वारा प्रस्तावित अंडरब्रिज के बनने की स्थिति में पानी की निकासी…

Continue reading

हाईकोर्ट में आसिफ खान की अर्जी पर सस्पेंस जारी : अब 8 सितम्बर को होगी अगली सुनवाई

कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान के मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन मामला जस का तस ही रहा। अदालत ने अगली तारीख 8 सितम्बर तय कर दी है। पहले यह सुनवाई 3 सितम्बर को होनी थी, मगर आज की कार्यवाही में इसे आगे बढ़ा दिया गया। आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। उनका मकसद इस आदेश पर स्थगन (स्टे) हासिल कर दोबारा नगर परिषद की कुर्सी पर वापसी करना है।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan