निसार अहमद सिद्दीकी बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष,चेतन डूडी ने दी शुभकामनाएं

डीडवाना में शनिवार को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की डीडवाना और खाटू ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन हुआ। इस अवसर पर डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी और जायल के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेसी रिद्धकरण लोमरोड़ की मौजूदगी में कार्यकारिणियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। निसार अहमद सिद्दीकी को सौंपी गई डीडवाना की जिम्मेदारी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामनिवास खोखर ने बताया की डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षाविद और प्रसिद्ध शायर निसार अहमद सिद्दीकी ‘माहिर’ को सौंपा गया। उनके साथ कार्यकारिणी…

Continue reading

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने दिया भामाशाह योगदान, विद्यालय को मिली प्रिंटर और साउंड सिस्टम की सौगात

कुचामन सिटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसराना में मंगलवार को एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जब हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक श्री रामदेव जी भाटी और धन्नालाल जी कुमावत निवासी पालड़ी (कुचामन सिटी) ने विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रिंटर और साउंड सिस्टम विद्यालय को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुचामन सिटी श्री भंवरलाल जी खोखर की उपस्थिति में भामाशाहों द्वारा यह सहयोग विद्यालय को समर्पित किया गया। गौरतलब है कि…

Continue reading

कुचामन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरूआत: श्रमदान और सफाई अभियान में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी हुए शामिल

नगरपरिषद् कुचामन सिटी में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कनोई पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जनप्रतिनिधियों के साथ नगरपरिषद् के कार्मिकों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की। नगरपरिषद् आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगरपरिषद् सचिव शिकेश कांकरिया ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न…

Continue reading

मकराना में मनाई गई बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल व पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती

समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में बुधवार को बूडसू स्थित गंगा माई मंदिर प्रांगण में बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल तथा “सच्ची रामायण” के लेखक और समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी नायकर पेरियार की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में समता सैनिक दल के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समता सैनिक दल राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया थे, जबकि अध्यक्षता…

Continue reading

दीपपुरा पंचायत में पेयजल संसाधन बदहाल: घर-घर नल योजना धरी रह गई, बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण

सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे करती है और नेता मंचों से इसका श्रेय लेने में पीछे नहीं रहते। लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। कुचामन सिटी की दीपपुरा पंचायत इसका ताजा उदाहरण है, जहां सरकारी योजनाओं के बावजूद ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दीपुरा ग्राम पंचायत में करीब 90 प्रतिशत सार्वजनिक पेयजल संसाधन पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। कहीं हैंडपंप जंग खाकर बंद पड़े हैं, तो कहीं सार्वजनिक नल पॉइंट शोपीस बनकर रह गए हैं।…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन जिले में कल से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’

डीडवाना — कुचामन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर डीडवाना–कुचामन जिले में कल बुधवार, 17 सितम्बर से ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रातः 9:30 बजे राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, डीडवाना के प्रांगण में होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले भर के चिकित्सा संस्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनका मकसद महिलाओं को समर्पित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और आमजन…

Continue reading

डीडवाना में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विकास पर हुई सार्थक चर्चा

डीडवाना दौरे पर आए राजस्थान सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा का भाजपा नेता जीतेन्द्र सिंह जोधा के निवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, संगठन की मजबूती और आमजन की समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीडवाना सहित पूरे क्षेत्र की आवश्यकताओं…

Continue reading

लायंस क्लब कुचामन सिटी का सराहनीय प्रयास: गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा का अनूठा संगम

लायंस क्लब कुचामन सिटी ने अपने “आओ खुशियाँ बाँटे” अभियान के तहत समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। क्लब द्वारा एक ही दिन में गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा जैसे तीनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लायन साथियों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत गौ सेवा से हुई, जहां तुला दान किया गया और गोमाता की सेवा कर जनमानस को सेवा की प्रेरणा दी गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत “प्लास्टिक हटाओ –…

Continue reading

कुचामन सिटी में हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय समारोह सम्पन्न, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह बने आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी के श्री कुचामन पुस्तकालय में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रमों का रविवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन दिवस पर हिंदी भाषा सम्मान समारोह एवं “हिंदी भाषा : हमारा राष्ट्र गौरव” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश भोमराजका व निर्मला भोमराजका ने की। मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र डी. सोनी और…

Continue reading

मकराना में राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन शिविर, 45 खिलाड़ी हुए शामिल

कोटा में 24 सितम्बर से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए मकराना के रफी अहमद किदवई फुटबॉल स्टेडियम में चयन शिविर आयोजित किया गया। नागौर डीएफए सचिव फरहत अली, सह सचिव मोहम्मद हनीफ व अरफत अली तथा उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी की देखरेख में लगाए गए इस शिविर में 45 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शिविर का संचालन कोच मोहम्मद सईद और लियाकत अली भाटी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान सिटी क्लब के…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan