खुनखुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
डीडवाना-कुचामन पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में खुनखुना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी धरम मूनिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी महावीर प्रसाद व टीम ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम उर्फ श्याम पुत्र कैलाश चंद, निवासी तोषीणा, थाना खुनखुना को दबोचा।…
