नावां सिटी में ही बने उप जिला चिकित्सालय, मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जुमे की नमाज के बाद उमड़ा जनसमर्थन
नावां सिटी में उप जिला चिकित्सालय के लिए शहर की सीमा से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि आवंटित किए जाने के विरोध में जनआक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नावां के मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट रूप से मांग की कि उप जिला चिकित्सालय का निर्माण नावां शहर की सीमा में एवं आमजन की पहुँच योग्य भूमि पर ही किया जाए। मुस्लिम समाज के सदर रशीद शेख की…
