भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ मारोठ में हुआ आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश । जीव रक्षा और त्याग ही जैन धर्म की सच्ची पहचान, मारोठ के चारों मंदिर किसी तीर्थ से कम नहीं: आचार्य वर्धमान सागर

मारोठ। सकल जैन समाज के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धर्ममय वातावरण से सराबोर रहा। परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का मारोठ में भव्य मंगल प्रवेश कलश यात्रा एवं विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मध्वज, मंगल कलश और बैंड-बाजों के साथ शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे नगर में जयघोष और भक्ति का वातावरण बना रहा।…

Continue reading

परबतसर कारागृह का ASP भूपेंद्र शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा, बंदियों के स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

परबतसर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मंगलवार को परबतसर उप कारागृह का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं जेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ परबतसर थानाधिकारी सुमन बुंदेला भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई तथा जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार से की गई, जहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन…

Continue reading

परबतसर में अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, विधायक रामनिवास गावड़िया ने ढोल बजाकर दिया भाईचारे का संदेश

परबतसर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में परबतसर में मोहर्रम का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शहर में ताजियों का जुलूस मातमी धुनों, ढोल-ताशों और अखाड़ों के पारंपरिक करतबों के साथ निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित मुकाम पहुंचा, जहां परंपरा अनुसार ताजियों को सैराब किया गया। मोहर्रम जुलूस में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ढोल बजाकर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। विधायक…

Continue reading

आगजनी पीड़ित परिवार से मिले विधायक रामनिवास गावड़िया, ₹21 हजार की सहायता देकर बंधाया ढांढस

परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिखियास के गाव लिखियास और‌ ढाढोता मार्ग पर स्थित टीबा की ढाणी में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद विधायक रामनिवास गावड़िया पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने पशुपालक रामनिवास घासल (चौधरी) एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पशुपालक के खेत में बने मवेशियों के बाड़े में अचानक भीषण आग…

Continue reading

नावां में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: डॉक्टर के पास गए दंपती, पीछे से सूने घर में घुसे बदमाश… बेटी लौटी तो बिखरा पड़ा था पूरा आशियाना

नावां में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: डॉक्टर के पास गए दंपती, पीछे से सूने घर में घुसे बदमाश… बेटी लौटी तो बिखरा पड़ा था पूरा आशियाना मालियों की ढाणी में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी के साथ जमीनों के दस्तावेज भी ले उड़े चोर डीडवाना-कुचामन जिले के नावां उपखंड मुख्यालय में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुरानी रेलवे स्टेशन रोड स्थित मालियों की ढाणी में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए…

Continue reading

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: नावां में सैयद आशिक अली बाबा का 226वां उर्स अदब, आस्था और भाईचारे के साथ सम्पन्न

नावां उपखंड मुख्यालय स्थित दरगाह हजरत सैयद आशिक अली शाह पीर बाबा का 226वां तीन दिवसीय उर्स गुरुवार को कुल की रस्म के साथ पूरे अदब-एहतराम और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हो गया। उर्स के दौरान क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां हर वर्ग और हर समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। दरगाह कमेटी के सदर लियाकत खां और मुस्लिम समाज के सदर मो. रशीद शेख ने बताया कि यह उर्स केवल धार्मिक आयोजन नहीं,…

Continue reading

परबतसर बार संघ में शांतिपूर्ण मतदान, 91 में से 85 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

परबतसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुए। पूरे दिन मतदान प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में चली, जहां अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया। सीनियर अधिवक्ता सोहन लाल वैष्णव और उपखंड कार्यालय से कनिष्ठ सहायक राकेश मेघवाल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं उपखंड अधिकारी कुसुम लता चौहान ने ऑब्जर्वर के तौर पर पूरे समय मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। एडवोकेट दिनानाथ…

Continue reading

नावां में जिला कलेक्टर का सख्त संदेश: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी

डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने नावां का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय और तहसील का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर ने साफ कहा कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए और उसका तय समय में समाधान हो। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रशासन की मजबूती का आधार बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ…

Continue reading

त्याग, साहस और देशभक्ति की अमर मिसाल शहीद सुखाराम खोजा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

शहीद हैड कांस्टेबल सुखाराम खोजा का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है और उनका बलिदान हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, ये कहना था किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी का ,जो कि परबतसर उपखंड के चिताई रोड स्थित खोजा की ढाणी, ग्राम ढूढिया में शहीद सुखाराम खोजा की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में परबतसर विधायक रामनिवास गवाड़िया, नारायण टोगस (डीआईजी एसीबी अजमेर) सहित पुलिस…

Continue reading

खुदा अपने वलियों से होता है राज़ी ,मिलेगी ये दर से हमें सरफ़राज़ी……मारोठ में हाजी बाबा का सालाना उर्स अकीदत और सूफियाना रंग में संपन्न,

मारोठ में सूफी संत हाजी बाबा का सालाना उर्स पूरे अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हो गया। उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई, जबकि असर और मगरिब की नमाज के दरमियान विशेष चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दरगाह परिसर सूफियाना कलामों और दुआओं की सदाओं से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल इबादत और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाली से हुई, जहां कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan