सिडियास निवासी किशोर प्रजापत की अनोखी पहल : जरूरतमंद बच्चों के होंठों पर मुस्कान लाकर मनाया बेटी का जन्मदिन

डीडवाना – कुचामन जिले के परबतसर उपखंड के राजस्व गांव सिडियास निवासी किशोर प्रजापत ने अपनी लाडली बिटिया का जन्मदिन कुछ खास और यादगार तरीके से मनाया। घर की चारदीवारी में शोर-शराबे के बीच जश्न करने के बजाय उन्होंने इस दिन को अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ साझा करने का फैसला लिया। शनिवार को वे परिवार सहित अलवर शहर स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे किशोर प्रजापत ने 40 से अधिक बच्चों के बीच बेटी का जन्मदिन मनाया। जैसे ही केक काटा गया और मिठाइयाँ, फल…

Continue reading

पैगम्बर-ए-इस्लाम के 1500वें जन्मदिवस पर कार्यक्रमों का सिलसिला जारी, परबतसर में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

।इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिवस के अवसर पर दुनियाभर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में परबतसर के सिपाहियों के मोहल्ले स्थित मदरसे में आज रविवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानवता की सेवा और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था। आयोजन समिति के लियाकत अली ने बताया कि पैगम्बर-ए-इस्लाम की 1500वीं सालगिरह पर पहली बार इस तरह का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,…

Continue reading

बंवाल में धूमधाम से मनाई गई भगवान देवनारायण जयंती

परबतसर उपखण्ड के ग्राम बंवाल में भगवान देवनारायण जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही देवनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव में भ्रमण किया और जगह-जगह भगवान देवनारायण जी के जयकारे लगाए। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान की महिमा का बखान किया, वहीं युवाओं ने सजावट और व्यवस्था में सहयोग कर अपनी भागीदारी निभाई। मंदिर और शोभायात्रा…

Continue reading

नावां पालिका अध्यक्ष शायरी देवी मेघवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान : कलेक्टर ने कहा ,नहीं सौंपा इस्तीफा

नगरपालिका नावां की निर्वाचित अध्यक्ष शायरी देवी गांधी मेघवाल ने आज अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी। 2021 में चुनी गई शायरी देवी ने इस्तीफे का ऐलान करने के बाद ,जारी किए, एक प्रेस नोट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे तीखे हमले स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी के निजी व्यक्ति दीपक बंसल पर किए, जिन्हें उन्होंने बार-बार नियम तोड़ने और गलत काम करने का दबाव बनाने वाला बताया। “15 अगस्त पर षड्यंत्र कर किया…

Continue reading

कंवलाद धाम में गूंजेगा तेजा नाम – वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण व विशाल तेजा गायन महाप्रसादी 27-28 अगस्त को

परबतसर उपखंड के निकटवर्ती गाँव कंवलाद में इस बार माहौल पूरी तरह भक्ति भाव से सराबोर रहने वाला है। यहाँ 27 और 28 अगस्त को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, वहीं तेजा भक्तों के लिए विशाल तेजा गायन और महाप्रसादी का विशेष आयोजन रखा गया है। गौशाला अध्यक्ष राजेन्द्र भींचर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अगस्त को दिन में जोत प्रज्वलन के…

Continue reading

बंवाल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, टीन शेड का हुआ उद्घाटन

डीडवाना उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंवाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय उत्साह और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में मायापुर पंचायत के सरपंच प्रमेचन्द, समाजसेवी मुकेश रावत के प्रतिनिधि एवं छोटे भाई राजवीर सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुकेश रावत परिवार के सौजन्य से विद्यालय मंच पर बनाए गए टीन शेड का उद्घाटन भी राजवीर…

Continue reading

“लखपति दीदी योजना से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं”— परबतसर में उद्यान विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

“लखपति दीदी योजना से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं”— परबतसर में उद्यान विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डीडवाना – कुचामन जिले के परबतसर उपखंड के पीर जी का नाका क्षेत्र में आज RWSLIP योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यान विभाग से डिप्टी डायरेक्टर हरिओम सिंह, सहायक निदेशक जगदीश बाजिया, कृषि पर्यवेक्षक दीपक, अर्पण ऑर्गेनाइजेशन से प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकेश शाक्य और राजीविका विभाग से मुखराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी…

Continue reading

शिक्षा प्रोत्साहन की मिसाल: बंवाल में 300 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, जल्द लगेगा टीनशेड

स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंवाल में मंगलवार को शिक्षा को संबल और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने वाला आयोजन देखने को मिला। यहां कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्ययनरत 300 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। इस पहल ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि शिक्षा के प्रति उनके उत्साह को भी दोगुना कर दिया। बैग वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने अध्ययन में सुविधा से आगे बढ़ सकें। इस मौके…

Continue reading

शहीद सवाई सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि: वृक्षारोपण, औषधि वितरण और राष्ट्रगान के साथ मनाई पुण्यतिथि

शहीद सहायक कमांडेंट सवाई सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर परबतसर के निकटवर्ती गांव बासेड़ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों और सीआरपीएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सवाई सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर शहीद के पुत्र जगदीश सिंह व भगवान सिंह ने बताया कि ग्रामवासियों, स्वयंसेवकों और स्कूली विद्यार्थियों ने मिलकर गांव के…

Continue reading

नावां में भाजपा के गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भारतीय जनता पार्टी (नागौर देहात) द्वारा गांव/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत एक विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज नावां में किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी जमीनी स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार करना, तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan