पंचायत समिति सदस्य चुनाव: प्रभु राम ने किया समर्थन की अफवाहों का खंडन, बोले- मैं चुनाव मैदान में हूं, जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करूंगा

कुचामन सिटी। कुचामन सिटी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रभु राम ने मतदाताओं के नाम एक विशेष अपील जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं दिया है और वे पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।


प्रभु राम ने अपनी अपील में कहा कि क्षेत्र में उनके समर्थन को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं और अफवाहों पर मतदाता ध्यान न दें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी अन्य उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव से पीछे नहीं हटे हैं और न ही उन्होंने किसी प्रत्याशी को समर्थन दिया है। वे वार्ड नंबर 14 से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। इसी जनसमर्थन के दम पर वे चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास करने से पहले वास्तविक स्थिति को समझें।

error: News 1 Rajasthan