मकराना के मार्बल उद्योग और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बैरवा से मिला मकराना के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल

कुचामन दौरे के दौरान हुई मुलाकात, नवनिर्वाचित पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों का भी किया स्वागत

मकराना, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के कुचामन दौरे के दौरान मकराना से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर मकराना के मार्बल उद्योग सहित क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मकराना के प्रमुख उद्योग से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मकराना के मार्बल उद्योग से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा और सरकार स्तर पर इनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मकराना की अर्थव्यवस्था में खनन और मार्बल कारोबार की महत्वपूर्ण भूमिका है और उद्योग से जुड़ी समस्याओं को लेकर समय-समय पर क्षेत्र के प्रतिनिधियों की ओर से सरकार के समक्ष मांगें रखी जाती रही हैं।

नवनिर्वाचित पार्षदों को दी शुभकामनाएं

इस दौरान उपमुख्यमंत्री बैरवा ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल हाल ही में निर्वाचित पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मकराना क्षेत्र से जुड़ी जो समस्याएं उनके सामने रखी गई हैं, उनके समाधान के लिए भी आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे मोहम्मद शाहिद रांदड़ — पूर्व उपसभापति, ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री के समक्ष मकराना के विकास और मार्बल उद्योग को गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अब्दुल रहीम सिसोदिया ‘राजू ’ — पूर्व अध्यक्ष, संगमरमर व्यापार मंडल, मकराना एवं वार्ड पार्षद, ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई होगी।

ये रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद शाहिद रांदड़ — पूर्व उपसभापति, नगर परिषद मकराना एवं पार्षद पति, अब्दुल रहीम सिसोदिया ‘राजू ’ — पूर्व अध्यक्ष, संगमरमर व्यापार मंडल, मकराना एवं वार्ड पार्षद,
शेख इब्राहिम — वार्ड पार्षद, रब्बान सिसोदिया — पूर्व पार्षद,नौशाद अली ‘बबलू’, अब्दुल रहीम खत्री रवि चौधरी, शामिल रहे।

error: News 1 Rajasthan