कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.70 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त


कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.70 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी कुचामन सिटी ऋतु कुमारी (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में कुचामन सिटी थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक विजय मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मेगा हाईवे स्थित बीकानेरी ढाबा के पास बाईपास रोड, कुचामन सिटी पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई।


तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक किशन सिंह पुत्र पुरण सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पलाड़ा, पुलिस थाना कुचामन सिटी के कब्जे से 6.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और उसके परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 304 दिनांक 13 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान सिद्धार्थ प्रजापत, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी चितावा के जिम्मे किया गया है।
पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी


किशन सिंह पुत्र पुरण सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पलाड़ा, पुलिस थाना कुचामन सिटी, जिला डीडवाना-कुचामन।


जब्त सामग्री


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.70 ग्राम एमडीएमए तथा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है।


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम


इस कार्रवाई में विजय मीणा, उप निरीक्षक, पुलिस थाना कुचामन सिटी; बलदेव राम, उप निरीक्षक एवं प्रभारी डीएसटी टीम; रोहिताश सिंह, हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना कुचामन सिटी; देवी लाल, कांस्टेबल, पुलिस थाना कुचामन सिटी; केशाराम, कांस्टेबल, पुलिस थाना कुचामन सिटी; सुशील कुमार, कांस्टेबल, डीएसटी टीम; सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, डीएसटी टीम तथा कमलेश कुमार, कांस्टेबल, डीएसटी टीम का सामूहिक योगदान रहा।

error: News 1 Rajasthan