लायन्स क्लब ने जीवदया और प्रभुजन सेवा के माध्यम से मनाया अध्यक्ष का जन्मदिवस


कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी के अध्यक्ष लायन डॉ. वी. के. गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्लब की ओर से विभिन्न जीवदया एवं सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान गौसेवा, पक्षी सेवा और आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा की गई।


क्लब सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि प्रातःकाल श्री कुचामन गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाया गया तथा एक गाय को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया। इसके बाद पक्षी सेवा केन्द्र में पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा डाला गया। वहीं समरिया सागर गौशाला में भी गौमाताओं को हरा चारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर कुचामन विकास समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम में निवासरत सभी प्रभुजनों को भोजन करवाकर सेवा कार्य किया गया।


क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनीष बंसल ने बताया कि सेवा कार्यों में लायन डॉ. वी. के. गुप्ता, लायन श्यामसुन्दर मंत्री, लायन अशोक काला, लायन मनोहर पारीक, लायन मनीष बंसल, लायन नरेन्द्र शर्मा, लायन के.जी. मोदी, लायन संजय रांवका, लायन बाबूलाल मांधनियां, लायन विकास कुमावत, डॉ. कल्पना गुप्ता, नन्दकिशोर बिड़ला, ओमप्रकाश मालपानी, मनोज जोशी एवं घनश्याम सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।

error: News 1 Rajasthan