डीडवाना। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से उन्हें अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. भरत सांगवा, अभिषेक बोहरा, CHO जिला अध्यक्ष ओंकार चौधरी, लाला राम, मुकेश बेनीवाल, मुकेश चाहर, सीताराम, रूप सिंह, नीरज, अशोक, हंसराज, जावेद सहित विभागीय संगठनों के पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने विभागीय पदाधिकारियों की ओर से रखी गई मांगों और समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है और यहां कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। पदाधिकारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी और मांगों के जल्द समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

जोधा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ विभागीय कार्मिकों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान विभागीय पदाधिकारियों ने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
