कुचामन के पवन कुमार शर्मा बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी बोले- संगठन को मिलेगा मजबूत नेतृत्व


कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की संशोधित कार्यकारिणी की घोषणा में डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता पवन कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।


पवन कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित होने की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सर्व समाज एवं आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों ने दूरभाष के माध्यम से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी-नावां के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने उनके निवास गुरुकृपा सदन पहुंचकर साफा बंधवाया, मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने पवन कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शर्मा लंबे समय से शिक्षा, संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए शर्मा ने सदैव संघर्ष किया है। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पवन कुमार शर्मा प्रदेश स्तर पर शिक्षक प्रकोष्ठ को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षकों और आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर अली खान ने कहा कि पवन कुमार शर्मा ने अपने शैक्षिक सेवाकाल में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की प्रांतीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि शर्मा का संघर्षशील व्यक्तित्व, संगठन क्षमता और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। इसी कारण प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि शर्मा संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के आदर्शों से प्रेरित रहे हैं तथा जीवनभर उन्हीं मूल्यों पर चलने का प्रयास करते रहेंगे।


शर्मा ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन के हितों के लिए निरंतर संघर्षशील रहेंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया तथा पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां के अध्यक्ष उदय सिंह खरिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुन्नाराम फौजी, राष्ट्रीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष परसराम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलकांत डोडावड़िया, शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष छिद्दी सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी गंगासिंह चौहान, दामोदर प्रसाद चांवला, राजेंद्र प्रसाद मेघवाल, मंडल अध्यक्ष मदनलाल कुमावत, हाजी मोहम्मद अली खत्री, सरदार अली देवड़ा, रामनिवास फौजी, चंद्रकला नोगिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: News 1 Rajasthan