शुरू हुआ कुचामन में ‘मैजिकल मग्स’, पहले ही दिन युवाओं की उमड़ी भीड़। जयपुर जैसा स्वाद अब कुचामन शहर में । भव्य शुभारंभ के साथ खुला स्वाद और आधुनिक कैफे कल्चर का नया ठिकाना


कुचामन सिटी। जिस स्वाद का आनंद लेने के लिए अब तक कुचामन के युवाओं और परिवारों को जयपुर का रुख करना पड़ता था, वही स्वाद अब आपके अपने शहर में उपलब्ध हो गया है। बुधवार को कुचामन सिटी में मैजिकल मग्स का भव्य शुभारंभ हुआ और पहले ही दिन यह शहरवासियों, विशेषकर युवा वर्ग के आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन के साथ ही यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, युवतियों, बच्चों और परिवारों ने अपने पसंदीदा आइटम्स का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचकर इस नए प्रतिष्ठान का स्वागत किया।


शहर में पहली बार इस तरह की आधुनिक कैफे और डेजर्ट संस्कृति की शुरुआत होने से लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। हर आने वाले की जुबां पर स्वाद, उत्साह और नई अनुभूति की चर्चा सुनाई दे रही थी। मैजिकल मग्स में उपलब्ध प्रीमियम शेक्स, फ्रैपे, वॉफल्स, पैनकेक्स, चीज़केक और मॉकटेल्स का जादू पहले ही दिन ग्राहकों के सिर चढ़कर बोलता नजर आया।


हर आइटम ने छोड़ी अपनी अलग पहचान


यहां उपलब्ध टिरामिसू फ्रैपे ने कॉफी प्रेमियों को आकर्षित किया तो फेरेरो रोशर शेक ने चॉकलेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। ब्लूबेरी चीज़केक की आकर्षक प्रस्तुति और स्वाद लोगों को खूब पसंद आया। वहीं चोको चिप फ्रैपे युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा।


चॉकलेट वॉफल ने सबसे अधिक चर्चा बटोरी। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह वॉफल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आया। पैनकेक्स, मैंगो ट्विस्टर, स्ट्रॉबेरी शेक और ब्लू लगून मॉकटेल ने भी लोगों को नया स्वाद अनुभव कराया।


भावना त्रिपाठी बोलीं— अब पसंदीदा चॉकलेट वॉफल के लिए जयपुर नहीं जाना पड़ेगा


शुभारंभ के अवसर पर पहुंची शहरवासी भावना त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें चॉकलेट वॉफल बेहद पसंद है। अब तक जब भी उनका जयपुर जाना होता था, वे विशेष रूप से मैजिकल मग्स जाकर अपने पसंदीदा चॉकलेट वॉफल का स्वाद जरूर लेती थीं।


उन्होंने कहा कि कुचामन में इस तरह का प्रतिष्ठान खुलना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब लोगों को अपने पसंदीदा डेजर्ट और प्रीमियम कैफे आइटम्स के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैजिकल मग्स ने कुचामन के युवाओं और परिवारों को एक नया विकल्प दिया है।


पत्रकार विजय पारीक ने कहा— कुचामन को मिला कुछ नया और अनोखा


शुभारंभ समारोह में पहुंचे पत्रकार विजय पारीक ने मैजिकल मग्स को कुचामन के लिए एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि शहर में पहली बार इतनी विविधता और आधुनिक प्रस्तुति के साथ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह की वेरायटी केवल बड़े शहरों में देखने को मिलती थी, लेकिन मैजिकल मग्स ने उसे कुचामन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान युवाओं और परिवारों की पसंदीदा जगह बनेगा तथा संचालक ए. ए. कुरैशी को इस अभिनव पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।


अंसार अहमद सिद्दीकी बोले— बदलते कुचामन की नई पहचान बनेगा मैजिकल मग्स


शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी अंसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कुचामन तेजी से विकसित हो रहा है और ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठान शहर की नई पहचान बनते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए एक ऐसी जगह की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें।
उन्होंने कहा कि मैजिकल मग्स केवल खाने-पीने का स्थान नहीं बल्कि युवाओं के लिए एक सकारात्मक सामाजिक माहौल उपलब्ध कराने वाला केंद्र साबित होगा।


संचालक ए. ए. कुरैशी ने जताया आभार


मैजिकल मग्स के संचालक ए. ए. कुरैशी ने शुभारंभ समारोह में पहुंचे सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सपना था कि कुचामन के लोगों को वही स्वाद और अनुभव मिले जिसके लिए उन्हें बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि पहले ही दिन शहरवासियों द्वारा मिले प्यार और समर्थन ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत किया है। उनका प्रयास रहेगा कि गुणवत्ता, स्वाद और सेवा के स्तर पर मैजिकल मग्स हमेशा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्राहकों के लिए और भी नई वेरायटी तथा विशेष ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।


पहले दिन से ही बना चर्चा का विषय


शुभारंभ के साथ ही मैजिकल मग्स शहर में चर्चा का विषय बन गया। शाम होते-होते प्रतिष्ठान पर युवाओं और परिवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने न केवल यहां के स्वाद की सराहना की बल्कि इसके आधुनिक वातावरण और प्रस्तुति को भी पसंद किया।


कुल मिलाकर कहा जाए तो मैजिकल मग्स ने अपने पहले ही दिन यह संकेत दे दिया है कि अब कुचामन के लोगों को प्रीमियम स्वाद और आधुनिक कैफे अनुभव के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं देखना पड़ेगा। अब यह स्वाद, यह माहौल और यह अनुभव उनके अपने शहर में उपलब्ध है।

error: News 1 Rajasthan