कुचामन सिटी में कल 1 जून से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, नौ दिनों तक गूंजेगी भक्ति की रसधारा,आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होगा कथावाचन

कुचामन सिटी के हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में कल 1 जून से 9 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होने वाली इस कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा प्रतिदिन प्रातः 11:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 9 जून को हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन स्वर्गीय बालूरामजी कड़वा की धर्मपत्नी मोहनदेवी कड़वा की पुण्य स्मृति एवं प्रेरणा से किया जा रहा है। कथा के माध्यम से धर्म, संस्कार, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

नौ दिवसीय कथा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

1 जून (सोमवार) – गणपति पूजन, वेदमंत्रों के साथ कलश स्थापना, ध्वजारोहण एवं भव्य कलश यात्रा।

2 जून (मंगलवार) – कथा आरंभ, शुकदेव जी व राजा परीक्षित का जन्म , व परीक्षित श्राप एवं शुकागमन

3 जून (बुधवार) – वराह अवतार, कपिल अवतार, सती दाह, ध्रुव एवं भरत चरित्र कथा।

4 जून (गुरुवार) – अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष तथा मोहिनी एवं वामन अवतार प्रसंग।

5 जून (शुक्रवार) – श्रीराम जन्म कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य वर्णन।

6 जून (शनिवार) – श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन लीला पर्यन्त।

7 जून (रविवार) – महारास, कंस वध एवं रुक्मिणी विवाह पर्यंत कथा।

8 जून (सोमवार) – सुदामा चरित्र, सम्पूर्ण कथासार, पुनरावृत्ति एवं व्यास विदाई।

9 जून (मंगलवार) – हवन और महाप्रसादी का आयोजन।

आयोजक रामचंद्र कड़वा,सुखाराम कड़वा,बन्नाराम (आर्मी) और रामेश्वर लाल कड़वा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा भक्ति और सदाचार की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर रामसुराम, गणेशराम, राजूराम, परमाराम, रामदेव, बिरमाराम, कमलकिशोर, नरेन्द्र, धर्माराम, महेन्द्र, युवराज, सुरेन्द्र, संजय, संजीत, अजय, अंकित, हरेन्द्र, विजय, यश, मयंक, हार्दिक, ईशांत, सुशांत, अभिराज एवं समस्त कड़वा परिवार आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।

error: News 1 Rajasthan