सेवा के नए संकल्प के साथ चुनी गई लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की नई टीम,रचित नंदवाना बने अध्यक्ष, विष्णु मोयल सचिव और मुरलीधर गोयल कोषाध्यक्ष

कुचामन सिटी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह चयन क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा की अध्यक्षता तथा संरक्षक लॉयन पवन जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा के सानिध्य में आयोजित बैठक में हुआ।

सचिव लॉयन संतोष कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में लॉयन रचित नंदवाना को अध्यक्ष, लॉयन विष्णु मोयल को सचिव तथा लॉयन मुरलीधर गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई टीम का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लॉयन द्वारकाप्रसाद कुमावत, लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, लॉयन संदीप अग्रवाल, लॉयन स्नेहा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने आगामी सेवा कार्यों को लेकर चर्चा की।

संरक्षक लॉयन पवन जैन ने वर्तमान कार्यकारिणी के सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि क्लब लगातार पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वहीं संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने नई टीम को ऊर्जावान बताते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि निरंतर सेवा कार्यों के चलते लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट वर्तमान में संभाग के साथ-साथ प्रांत के ग्रुप-बी में भी प्रथम स्थान पर स्थापित है। प्रांतपाल लॉयन रामकिशोर गर्ग द्वारा क्लब को “365 दिन सेवा कार्य करने वाला क्लब” घोषित किया जाना सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है।

समाजसेवा में सक्रिय चेहरा हैं रचित नंदवाना

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन रचित नंदवाना कुचामन सिटी में समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

संगठन में वे लगातार दो बार सचिव पद का दायित्व निभा चुके हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर क्लब की गतिविधियों को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली और सेवा भावना को देखते हुए सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

अध्यक्ष बनने के बाद क्या बोले रचित नंदवाना

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन रचित नंदवाना ने कहा कि लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट हमेशा सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों के साथ कार्य करता आया है।

नई टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

error: News 1 Rajasthan