मकराना के अमनपुरा स्थित शिक्षण संस्थान कैम्ब्रिज एकेडमी ने सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें कक्षा ‘इन्फेंट-सी’ के होनहार छात्र आबे अदनान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। अदनान ने कुल 800 में से 675 अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

आबे अदनान, मकराना के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गायक मोहम्मद जावेद के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


विद्यालय प्रशासन ने जताई खुशी
परिणाम घोषित होने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक और कक्षा अध्यापिका रूपाली ने अदनान की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को गर्व का क्षण बताया।

दादा उद्योगपति मोहम्मद हयात ने जताई खुशी
अदनान के दादा, उद्योगपति मोहम्मद हयात ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अदनान ने छोटी उम्र में ही अपनी मेहनत और काबिलियत का परिचय दिया है, और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने अदनान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
