मेहनत अगर लगन से की जाए तो हालात भी बदल सकते हैं ,इसे सच साबित किया है कुचामन सिटी के गांव मंडावरा के सियाराम गुर्जर ने और अपनी मेहनत के दम पर उनका फर्स्ट ग्रेड लेक्चरर (गणित) पद पर चयन हुआ है ।
सियाराम गुर्जर के सम्मान में कुचामन सिटी के होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सियाराम गुर्जर पुत्र मोहनलाल गुर्जर का मारवाड़ी परंपरा के अनुसार माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले, जैसे ही चयन की खबर गांव पहुंची, पूरे मंडावरा में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
कार्यक्रम में होटल केसर पैलेस के डायरेक्टर और दीपपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन चेनाराम गुर्जर , वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर दीपपुरा, रामेश्वरलाल गुर्जर (फौजी), राकेश स्वामी, एडवोकेट छोटूलाल स्वामी, राजवीरसिंह खटाना, श्रीराम गुर्जर (व्यवस्थापक, दीपपुरा जीएसएस), मदन गुर्जर (रघुनाथपुरा), उर्मिला गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में चेनाराम गुर्जर ने कहा कि सियाराम गुर्जर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत सच्ची हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस स्तर तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन सियाराम ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी।

आरो में वक्ताओं ने कहा कि सियाराम गुर्जर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह दिखा दिया कि सफलता के लिए संसाधन नहीं, बल्कि जुनून और निरंतर प्रयास जरूरी होते हैं।
